हाई कोलेस्ट्रॉल से लेकर डायबिटीज के मरीज के लिए लहसुन रामबाण का काम करता है। सर्दी का मौसम हो या गर्मी इसका सेवन हमारे लिए फायदेमंद होता है। लहसुन के फायदे के बारे में सिर्फ आयुर्वेद ही नहीं एलोपैथिक विशेषज्ञ भी बताते हैं। इसी वजह से डॉक्टर भी लहसुन को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 7
garlic
कैंसर से लड़ने में है मददगार
आपको जानकर हैरानी होगी कि लहसुन शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है और कैंसर जैसे गंभीर रोग से लड़ने में शरीर की मदद करता है। कई स्टडी में भी यह बात सामने आई है कि कोलोक्टोरल, पैनिक्रयाज, ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर में लहसुन के कच्चे जवे खाना फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
3 of 7
garlic
ब्लड क्लॉटिंग में फायदेमंद
जिन लोगों का खून ज्यादा गाढ़ा होता है ऐसे लोगों के लिए भी लहसुन लाभदायक है। यह ब्लड क्लॉटिंग को रोकता है, खून पतला करता है और रक्त प्रवाह सुचारू करता है।
4 of 7
pregnant women
गर्भावस्था में फायदेमंद
गर्भावस्था के दौरान लहसुन का नियमित सेवन मां और शिशु, दोनों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। यह गर्भ के भीतर शिशु के वजन को बढ़ाने में मदद करता है।
विज्ञापन
5 of 7
garlic
संक्रमण से बचाता है
लहसुन के सेवन से शरीर में टी-सेल्स, फैगोसाइट्स, लिंफोसाइट्स आदि प्रतिरोधी तत्व बढ़ते हैं। इसके साथ ही शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है। लहसुन के सेवन से किसी भी प्रकार के संक्रमण का प्रभाव शरीर को तुरंत नहीं होता।
विज्ञापन
6 of 7
teeth
दांतों के दर्द में पहुचाएं आराम
लहसुन के सेवन से दांतों के दर्द में भी आराम मिलता है। इसके लिए लहसुन को लौंग के साथ पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। तैयार पेस्ट को दांतों के दर्द वाले हिस्से पर लगा कर छोड़ दें। कुछ देर में आपको दर्द में आराम मिलेगा।
दिल की सेहत के लिए है अच्छा
लहसुन आपके दिल को फिट रखने में मदद करता है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में गुड कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं जिनसे बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में आसानी होती है। हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को प्रतिदिन कम से कम लहसुन की फली जरूर खाने चाहिए।