फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते मावे से नहीं ब्रेड से बनाएं गुलाब जामुन, टेस्ट ऐसा की सभी करेंगे तारीफ

Mon, 12 Aug 2019 09:06 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
घर पर मिठाई बनाने का सोच रही हैं तो इस हफ्ते ब्रेड गुलाब जामुन बना सकती हैं। ये रेसिपी टेस्टी के साथ-साथ बहुत सरल भी है। इसे आप जब सर्व करेंगी तो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी आपकी तारीफ करेंगे। आइए जानते हैं ब्रेड गुलाब जामुन बनाने का आसान तरीका...
विज्ञापन

2 of 5
ब्रेड गुलाब जामुन बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-15 ब्रेड स्लाइस
-आधा लीटर फुल क्रीम दूध
-350 ग्राम चीनी 
-8 से 10 बादाम
-8 से 10 काजू
-1/4 चम्मच इलायची पाउडर
-घी
विज्ञापन

3 of 5
ब्रेड गुलाब जामुन बनाने की विधि...
-सबसे पहले बादाम और काजू को बारीक पीस कर अलग रख लें।
-दूध को मध्यम आंच पर उबलने के लिए रख दें। जब दूध आधा रह जाए तो गैस बंद कर दें।
-ब्रेड के किनारों वाला भाग काटें और ब्रेड के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इन्हें मिक्सर में डालकर चूरा बना लें।

4 of 5
-ब्रेड के चूरे में दूध डालें और आटे की तरह गूंथ लें। थोड़ी देर के लिए इसे ढककर रख दें।
-अब चाशनी बनाने के लिए एक पैन में चीनी और पानी बराबर मात्रा में पकने दें। जब एक तार चाशनी बन जाएगी तो गैस बंद कर दें।
-अब एक बर्तन में बादाम, काजू, इलायची पाउडर को मिलाएं। इसमें एक छोटा चम्मच चाशनी डालें और मिला लें।
-अब हाथ में थोड़ा सा घी लगा लें, जिससे हाथ चिकना हो जाए और ब्रेड वाले आटे को हल्के हाथ से गूंथ लें।
-आटे की लोई लेकर उसका गोला बनाएं। इसे थोड़ा सा चपटा कर इसमें काजू बादाम वाला मिश्रण रखें और बंद करके गोल आकार दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Social Media
-अगर गोले बनाते समय उनमें दरार आ रही है तो आटे को एक बार थोड़ा सा दूध डालकर एक बार फिर गूंथ लें और तब गोले बनाएं।
-सारे गोले बनकर तैयार कर लें।
-अब एक कड़ाही में घी जालें और गर्म होने दें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें गोले को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। कड़ाही में जितने गुलाब जामुन आ सके उन्हें फ्राई करें।
-तलने के बाद इन्हें ठंडा करें और फिर चाशनी में डालकर दो घंटे के लिए छोड़ दें। आपके ब्रेड गुलाब जामुन बनकर तैयार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें