ज्यादातर सभी घरों में मेथी का इस्तेमाल खाना बनाने में किया जाता है। इसके प्रयोग से खाने में स्वाद के साथ खूबशू भी बढ़ जाती है, लेकिन क्या आपको मालूम है ये हमारे लिए कई तरह से फायदंमंद होती है। एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडंट प्रॉपर्टीज से भरपूर मेथी हमारे स्वास्थ के लिए कई तरह से अच्छी होती है। आयुर्वेद में भी इसे औषधि बताया गया है और कहा गया है कि हर दिन सुबह एक कप मेथी का पानी पीने से आप खुद को कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं।