ठंडाई
- फोटो : फाइल फोटो
हम जिस पेय पदार्थ के बारे में बात कर रहे हैं, उसे ठंडाई के नाम से जानते हैं। ठंडाई मसाले, नट्स, दूध, जड़ी-बूटियों और चीनी से बना एक शक्तिशाली पेय है। ठंडाई को बनाने में बादाम और पिस्ता जैसे नट्स के साथ खस-खस, इलायची, काली मिर्च, केसर और सौंफ के बीज का इस्तेमाल किया जाता है। यह सभी तत्व जब दूध या पानी के साथ मिश्रित होते हैं तो एक शक्तिशाली एनर्जाइजर के रूप में काम करता है।