उड़द दाल और पुदीने की चटनी
एक प्याज, एक टमाटर, 4 से 5 करी पत्ता, एक चम्मच तेल, इमली का रस, एक कप सूखी उड़द की दाल। एक पैन में तेल डालकर गर्म कीजिए। फिर इसमें करी पत्ता और कटा हुआ प्याज डालकर दो से तीन मिनट तक भूनें। फिर कटे हुए टमाटर डालकर भूने और फिर इसे ठंडा कर लें। दूसरे पैन में उड़द की दाल को भून लें। और सबको मिलाकर बारीक पीस लें। बस तैयार है आपकी चटपटी मजेदार चटनी।