फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Special: गर्मियों के मौसम में कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा दिलाएगा ये एनर्जी ड्रिंक

Sat, 16 May 2020 02:31 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
ठंडाई - फोटो : फाइल फोटो
गर्मी के मौसम का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ते जा रहा है और इसे हम सभी महसूस भी कर रहे हैं। इस मौसम में पाचनतंत्र से जुड़ी कई तरह की समस्याएं परेशान कर देती हैं। ऐसे मौसम में ठंडी हवाएं और हाइड्रेटिंग पेय लिया जाए तो शरीर में ठंडक बनी रहती है और किसी भी तरह की कोई समस्या भी नहीं होती है। वैसे तो बाजारों में गर्मी के लिए कई तरह के पेय पदार्थ मौजूद हैं लेकिन ये सभी चीनी और मिलावट से भरे हैं। इनका सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक है। आज हम आपको चिल्चिलाती गर्मी से बचने के लिए ऐसे पेय के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ठंडक देने के साथ आपको हाइड्रेट भी रखेगा। इतना ही नहीं इसका सेवन करने से आपको गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ठंडाई - फोटो : फाइल फोटो
हम जिस पेय पदार्थ के बारे में बात कर रहे हैं, उसे ठंडाई के नाम से जानते हैं। ठंडाई मसाले, नट्स, दूध, जड़ी-बूटियों और चीनी से बना एक शक्तिशाली पेय है। ठंडाई को बनाने में बादाम और पिस्ता जैसे नट्स के साथ खस-खस, इलायची, काली मिर्च, केसर और सौंफ के बीज का इस्तेमाल किया जाता है। यह सभी तत्व जब दूध या पानी के साथ मिश्रित होते हैं तो एक शक्तिशाली एनर्जाइजर के रूप में काम करता है।
विज्ञापन

3 of 4
ठंडाई - फोटो : फाइल फोटो
भयंकर गर्मी के कारण डिहाईड्रेशन की समस्या हो जाती है, जिसके चलते आप थका हुआ और कमजोर महसूस करते हैं। हालांकि, ऐसे मौसम में ठंडाई पीने से आप फिर से ऊर्जावान होंगे और आपका मूड भी अच्छा हो जाएगा। ठंडाई में मिले मसाले हार्मोन के संतुलन को बनाए रखते हैं वहीं इसके पाचन को बढ़ाने वाले गुण एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्या को दूर रखता है।
विज्ञापन

4 of 4
ठंडाई - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही गर्मी के मौसम में एसिडिटी, ब्लोटिंग और पेट फूलने से बचने और हाईड्रेट रहने के लिए नारियल पानी, गन्ने का रस, छाछ, नींबू पानी, गुलकंद और अन्य घर के बने शर्बत का प्रयोग करना चाहिए। बाजार के पेय पदार्थों की अपेक्षा इन सभी पेय पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें