फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: टमाटर है पसंद तो बनाएं भरवां टमाटर, ये रही रेसिपी

Tue, 22 Feb 2022 10:49 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भरवां टमाटर - फोटो : Istock
टमाटर सब्जियों का खास हिस्सा है क्योंकि इसके बिना सब्जी में वो स्वाद नही आता। अगर आप टमाटर लवर हैं और सब्जी में टमाटर पसंद करते हैं। तो इस बार तैयार करें भरवां टमाटर। वैसे तो कई तरह का भरवां खाया होगा। भरवां शिमला मिर्च, बैंगन से लेकर भिंडी शामिल है। तो इस बार बनाएं भरवां टमाटर, जिसे लंच से लेकर डिनर तक किसी भी समय खाया जा सकता है। तो चलिए जानें क्या है भरवां टमाटर की रेसिपी। 
विज्ञापन

2 of 5
tomato - फोटो : Pixabay
भरवां टमाटर के लिए सामग्री
भरवां टमाटर बनाने के लिए अच्छे क्वालिटी के मध्यम साइज के टमाटर चाहिए। साथ में आलू, पनीर सौ ग्राम, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, जीरा, अदरक का एक बड़ा टुकड़ा. काजू आठ से दस, किशमिश, गरम मसाला, हरी धनिया, तेल, नमक स्वादानुसार।
विज्ञापन

3 of 5
tomato - फोटो : iStock
भरवां टमाटर बनाने की विधि
भरवां टमाटर बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को धोकर चाकू की मदद से इसके ऊपरी हिस्से को काटकर निकाल दें। साथ में अंदर के गूदे को बाहर कर दें। ध्यान रहे कि टमाटर ना फटने पाए। गूदा निकालकर टमाटर को अलग रख दें। अब आल को उबाल लें। फिर इन्हें छीलकर मैश कर लें। साथ में इसमे पनीर कद्दूकस कर डाल दें। दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, काजू काटकर छोटे टुकड़ों में कटा हुआ, किशमिश, स्वादानुसार नमक और हरी धनिया बारीक काटकर अच्छे से मिलाकर एक किनार रख लें। 

4 of 5
tomato - फोटो : अमर उजाला।
अब कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे जीरा चटकाएं। साथ में कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और टमाटर से निकला गूदा डालकर अच्छी तरह से चलाएं। जब टमाटर का गूदा गाढ़ा होने लगे तो इसमे पनीर और आलू के मिश्रण को डाल दें। अब कुछ देर तक भून लें। गैस बंद कर इसे थोड़ा सा ठंडा हो जाने दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टमाटर - फोटो : Pixabay
इस आलू के मिश्रण को टमाटर में भर दें। और हर टमाटर को कटे हुए उसके ऊपरी भाग से ढंक दें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इन सारे टमाटरों को सीधा कर रखें। साथ में इन सबके ऊपर नमक और तेल डालें। फिर इस कड़ाही को किसी प्लेट से ढंक दें। धीमी आंच पर इन्हें पकने दें। जब ये टमाटर नर्म हो जाएं तो इन्हें गैस पर से उतार लें। तैयार है आपका टमाटर का भरवां इसे रोटी या फिर परांठे के साथ सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें