How to Make Sugar Free Mithai At Home: बाजार में त्योहार के सीजन में मिलावट वाली मिठाइयां मिलती हैं। ऐसे में भाई दूज के मौके पर अपने भाई के लिए घर पर शुगर फ्री काजू कतली तैयार करें।
How to Make Sugar Free Mithai At Home: त्योहारों का मौसम आते ही बाजार रंग-बिरंगी मिठाइयों से भर जाता है, लेकिन इन्हीं मिठाइयों के साथ बढ़ जाती है मिलावट की चिंता। खासकर भाई दूज जैसे प्यारे त्योहार पर जब आप अपने भाई के लिए कुछ खास और प्यार से तैयार करना चाहती हैं, तो बाजार की नकली मिठाइयों से बेहतर है कि घर पर बनी शुद्ध और हेल्दी मिठाई दी जाए।
तो इस भाई दूज, क्यों न अपने भाई को प्यार के साथ सेहत का तोहफा भी दें? आप आसानी से घर पर शुगर फ्री काजू कतली तैयार कर सकती हैं, जो स्वाद में भी शानदार है और सेहतमंद भी। बिना रिफाइंड शुगर के बनी ये मिठाई डायबिटिक या हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसे आप पहले से बनाकर रख सकती हैं ताकि भाई दूज पर उसे सच्चे दिल से बनी मिठाई खिला सकें, वो भी बिना किसी मिलावट और टेंशन के।
विज्ञापन
2 of 6
शुगऱ फ्री काजू कतली बनाने का सामान
- फोटो : Freepik.com
शुगऱ फ्री काजू कतली बनाने का सामान
काजू – 1 कप (150 ग्राम)
खजूर (बीज निकाले हुए) – 10 से 12
इलायची पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
घी – 1 चम्मच
चांदी का वर्क
विज्ञापन
3 of 6
बनाने की विधि
- फोटो : istock
बनाने की विधि
शुगर फ्री काजू कतली बनाने के लिए सबसे पहले तो काजू को मिक्सी में बारीक पीस लें। ध्यान रखें कि ज्यादा चलाने से तेल न निकले। बस आपको इसको महीन पीसना है, काजू का तेल नहीं निकालना है। ।
4 of 6
बनाने की विधि
- फोटो : Freepik
जब तक ये पिस रहा है, तब तक खजूर को गर्म पानी में 10 मिनट भिगोकर रख दें। जब ये सॉफ्ट हो जाएं तो इसे भी मिक्सी में ब्लेंड करके पेस्ट बना लें। दोनों चीजों को पीसने के बाद अब एक नॉनस्टिक पैन में खजूर का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर 2–3 मिनट भूनें।
विज्ञापन
5 of 6
बनाने की विधि
- फोटो : instagram
अब इसमें काजू पाउडर मिलाएं और लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं। इसके बाद जब मिश्रण कढ़ाई छोड़ने लगे, तब इलायची पाउडर मिलाएं और गैस बंद कर दें। मिश्रण को घी लगी प्लेट या बटर पेपर पर डालें और बेलन से हल्का बेल लें। आखिर में ठंडा होने पर मनचाहे डायमंड शेप में काट लें। चाहें तो ऊपर चांदी का वर्क लगा सकते हैं।
ध्यान रखें कि खजूर की मिठास काजू कतली का स्वाद मीठा करने में पर्याप्त होती है, इसलिए अतिरिक्त मीठा डालने की जरूरत नहीं। इसके अलावा आप चाहें तो स्टेविया या डेट शुगर भी इस्तेमाल कर सकते हैं