फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj 2023: तिलक के बाद मलाई बर्फी से कराएं भाई का मुंह मीठा, आसान तरीके से मिनटों में हो जाएगी तैयार

Wed, 15 Nov 2023 08:26 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस भाई दूज के पर्व पर आप अपने भाई के लिए घर पर ही मलाई बर्फी तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने की आसान विधि हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Bhai Dooj 2023 - फोटो : istock
Bhai Dooj 2023: दिवाली का त्योहार ना सिर्फ भारत देश में बल्कि विदेशों में भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। पांच दिन चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है। इन त्योहारों में लोग घरों की सजावट करने के साथ-साथ नए कपड़े भी पहनते हैं। इसके साथ ही घरों में तमाम तरह के पकवान बनाए जाते हैं। वैसे तो त्योहारों की वजह से रौनक होती ही है, लेकिन जब बात भाई दूज जैसे त्योहार की आती है तो घरों मे रौनक और ज्यादा बढ़ जाती है।

भाई दूज के त्योहार पर महिलाएं अपने भाई को तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बदले में उनके भाई उन्हें तोहफा देते हैं। त्योहारों के मौसम में बाजारों में मिलावट वाली मिठाई मिलती है, जिससे तबियत खराब हो सकती है। ऐसे में आप घर पर ही अपने भाई के लिए मलाई की बर्फी तैयार कर सकती हैं। आइए आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Bhai Dooj 2023 - फोटो : social media
मलाई बर्फी का सामान
  • पनीर
  • माया या खोया
  • इलायची पाउडर
  • कटे हुए काजू बादाम
  • कन्डेन्स्ड मिल्क
विज्ञापन

3 of 6
Bhai Dooj 2023 - फोटो : istock
विधि

भाई दूज के लिए अगर आप मलाई बर्फी बनाने का सोच रही हैं तो सबसे पहले एक पैन को गैस पर चढ़ाएं और उसमें कन्डेन्स्ड मिल्क डालें। इस कन्डेन्स्ड मिल्क में मावा को अच्छे से मिलाएं। इसे लगातार चलाते रहें।

4 of 6
Bhai Dooj 2023
इसके बाद इसमें पनीर के टुकड़ों को सही से मैश करके पैन में डालें। इसे तब तक चलाते रहें, जब तक कि ये मिश्रण चिकना ना हो जाए। ताकि इसमें कहीं भी गांठें ना पड़ें।
विज्ञापन

5 of 6
Bhai Dooj 2023 - फोटो : istock
जब मिश्रण पैन से अलग होकर गाढ़ा होने लगे तो इसमें इलायची पाउडर डालकर मिला लें। इसके बाद एक प्लेट में घी लगाकर इसे निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bhai Dooj 2023 - फोटो : Istock
इस सजाने के लिए इसके ऊपर के काजू, बादाम डालकर हल्के हाथ से दबा दें। अब इसे ठंडा होने दें। बस आपकी मलाई बर्फी तैयार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें