फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj 2019 Special Food: इस भाई दूज अपने हाथों से बना केसरिया राजभोग बनाकर दें सरप्राइज

Tue, 29 Oct 2019 07:18 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
- फोटो : social media
भाई दूज के इस त्योहार पर आप अपने भाई के लिए कुछ स्पेशल बना सकती है। इस भाई दूज अपने भाई के लिए बनाएं केसरिया राजभोग। केसरिया राजभोग एक बंगाली मिठाई है , जिसके अंदर मेवे भरे जाते हैं और यह मिठाई देखने में केसरिया रंग की होती है। तो इस भाई दूज केसरिया रोजभोग बनाकर अपने भाई को दें सरप्राइज। 
विज्ञापन

2 of 3
- फोटो : social media
आवश्यक सामग्री 
200 ग्राम पनीर 
एक चम्मच मैदा 
1/2 किलो शक्कर 
दो कप पानी 
1/4 चम्मच 
गोल्डन फूड कलर 
1/8 चम्मच केसर 
एक चम्मच इलायची पाउडर 
कटे हुए बादाम 
 कटे हुए पिस्ते 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
s - फोटो : social media
केसरिया राजभोग बनाने की विधि 
केसरिया राजभोग बनाने के लिए सबसे पहले केसर को इलायची पाउडर, बादाम और पिस्ते के साथ अच्छे से मिला लें। अब एक कढ़ाई में चीनी और आवश्यकतानुसार पानी डालकर चाशनी बना लें। इसके बाद पनीर और मैदे को भी अच्छे से मिला लें। अब पनीर और मैदे के गोल-गोल लड्डू  बना लें। अब इन लड्डू में बादाम और पिस्ता डाल लें। अब इन लड्डू को चारों ओर से अच्छे से बंद कर दें। इसी प्रकार बाकि के राजभोग को भी गोलकार बनाकर उसके अंदर बादाम , पिस्ते का मिश्रण डाल लें। अब इन राजभोग को चाशनी में एक-एक करके डाल लें और फिर राजभोग को चाशनी में अच्छे से पका लें , ताकि चाशनी में राजभोग अच्छे से मिल जाए। ध्यान रहे कि चाशनी ज्यादा गाढ़ी न हो जाए , इसलिए बीच-बीच में उसमें पानी डालते रहें। अब जब सारे राजभोग तैयार हो जाए तब इसमें फूड कलर को पानी में घोलकर चाशनी में डाल दें। लीजिए तैयार है आपका केसरिया राजभोग। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें