फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाने से लेकर दिल की बीमारियों तक को दूर रखती है 'शिमला मिर्च', जानें और भी फायदे

Sat, 16 Nov 2019 11:12 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
मौसम कोई भी हो आजकल अधिकतर सब्जियां सभी मौसम में मिलती हैं। इनमें से एक है शिमला मिर्च। विटामिन सी से भरपूर ये मिर्च विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन का भी एक प्रमुख सोर्स है। शिमला मिर्च एक ऐसी सब्जी है, जिसका सेवन कई रूपों में किया जाता है। लाल, पीली और हरी शिमला मिर्च न सिर्फ आपके व्यजंन को कलरफुल बनाती है। इसके सेवन से आप खुद को लंबे समय तक चुस्त व तंदुरूस्त बनाए रख सकते हैं। फिर चाहे आलू-शिमला मिर्च की सब्जी हो या चाउमीन, फ्राइड राइस, कलौंजी के लिए इस्तेमाल किया जाए कुछ लोग बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन आप उन लोगों में से हैं जिन्हे शिमला मिर्च बिल्कुल भी पसंद नहीं तो आज हम इसके वो फायदे बताने जा रहे हैं जिन्हे जानने के बाद आप चाहकर भी शिमला मिर्च से मुंह नहीं फेर पाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
फलेवॉनाइड्स होने से शिमला मिर्च कई तरह ही हृदय समस्याओं को आपसे दूर रखती है। यह पूरे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर तरीके से करने में मददगार हो सकती है, जिसके कारण भी हार्ट पंपिंग में किसी तरह की परेशानी नहीं आती।
विज्ञापन

3 of 5
शरीर में आयरन के अवशोषण के विटामिन सी की जरूरत होती है और शिमला मिर्च में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है। जब आप इसका सेवन करते हैं तो विटामिन सी आयरन को अवशोषित करके आपको एनीमिक होने से बचाता है। शिमला मिर्च शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में भी मदद करती है। 

4 of 5
- फोटो : pixa
जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए शिमला मिर्च मददगार हो सकती है। शिमला मिर्च में बेहद कम कैलोरी होती है, जिसके कारण इसका सेवन करने से वजन बढ़ने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। शिमला मिर्च मेटाबॉलिज्म को बेहतर करती है जिससे आपको मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Pixabay
शिमला मिर्च इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में आपकी मदद करती है। शिमला मिर्च में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है। प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने के साथ−साथ यह दिमाग के लिए फायदेमंद हो सकती है। इसके अलावा स्ट्रेस को कम करने, अस्थमा और कैंसर जैसी बीमारियों में भी लाभकारी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें