मोटापा आज के दौर में बड़ी समस्या बन गई है। वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। कोई जिम में पसीना बहाता है तो कोई डाइटिंग शुरू कर देता है। इन उपायों से ज्यादा जरुरी होता है, अपने खानपान पर ध्यान देना। गलत खानपान, गलत समय पर खाना और जरूरत से ज्यादा खाना आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकता है।