फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गणेश चतुर्थी बप्पा को भोग लगाएं उनका फेवरेट प्रसाद मोदक, बनाने का तरीका भी जान लें

Thu, 13 Sep 2018 09:43 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
modak
गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही बप्पा के भक्त ढोल नगाड़ों के साथ भगवान गणेश को अपने घर लाने में जुट जाते हैं।लोग इस मौके पर गणपति बप्पा की पूजा अर्चना कर उनसे अपने घर में सुख शांति बनाए रखने की कामना करते हैं।इसके अलावा एक और चीज ऐसी है जिसका जिक्र इस मौके पर सबसे ज्यादा किया जाता है और इस खास चीज का नाम है मोदक। 

तरह-तरह के पकवान बनाने के साथ इस मौके पर लोग अपने घरों में स्पेशल मोदक भी बनाते हैं जो भगवान गणेश को काफी प्रिय है। तो चलिए आज आपको बताते हैं इसे बनाना का क्या है सही और खास तरीका। 
विज्ञापन

2 of 6
बनाने के लिए सामग्री
चावल का आटा- 2 कप
गुड़- 1.5 कप (बारीक)
कच्चा नारियल- 2 कप कद्दूकस हुआ
काजू और किशमिश- इच्छानुसार
इलायची- 5 से 6 
घी- 1 टेबल स्पून
नमक- आधी छोटी चम्मच
 
विज्ञापन

3 of 6
बनाने की विधि- स्टेप वन
सबसे पहले मोदक में भरने के लिए पिट्ठी बनाए। इसके लिए गुड़ और नारियल को कढ़ाही में डालकर गरम करने के लिए रख दें। इसे तब तक हिलाते रहे जब तक ये मिश्रण गाढ़ा न बन जाए। इस मिश्रण में किशमिश और इलायची मिला दें। 

4 of 6
बनाने की विधि- स्टेप दो
अब 2 कप पानी में एक छोटा चम्मच घी डालकर गरम होने के लिए रख दें। जैसे ही पानी उबल जाए गैस बंद कर दें। अब इसमें चावल का आटा और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाए। इसके बाद इस मिश्रण को करीबन 5 मिनट के लिए ढक कर रख दें। 
विज्ञापन

5 of 6
बनाने की विधि- स्टेप तीन
चावल के आटे को बड़े बर्तन में निकाल कर हाथ से नरम करके आटा गूंथ लें ध्यान रहे कि आटा मुलायम ही रहे। अब घी की सहायता से मोइन तैयार कर लें। इसके बाद थोड़ा सा आटा लें और उसे चाहे तो छोटे साइज का बेल ले या फिर हथेली से ही बड़ा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बनाने की विधि- स्टेप चार
इसके बाद इसमें बीच में पिट्ठी को भरें और उंगलियों से मोड़ते हुए मोदक का शेप दें। अब किसी बर्तन में 2 गिलास पानी डालकर खौलने दें और उसके ऊपर छलनी या फिर किसी स्टैंड के ऊपर मोदक को रखे और ढक दें। ऐसा करने से मोदक भाप से 10 से 15 मिनट बाद पक जाएगें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें