इस मौसम में जितना मुश्किल डेंगू के संक्रमण से खुद को बचाए रखना है, उतना ही कठिन काम उससे पूरी तरह उबरना है।दरअसल डेंगू, मलेरिया बुखार के दौरान रोगी की प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है। जिसकी वजह से शरीर के ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगते हैं। गिरते हुए इन ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए डाइट में इन चीजों को शामिल करके आप दोबारा पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त हो सकते हैं।