पेट की छोटी-मोटी समस्या को दूर करने के लिए अजवायन का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा मसाले के रूप में तो इसका इस्तेमाल होता ही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजवायन से मोटापा भी कम होता है। ज्यादातर लोग मोटापा कम करने के लिए नींबू और पानी पीते हैं लेकिन इससे ज्यादा कारगर है अजवायन का पानी। इसके और भी फायदे होते हैं। तो आइए जानते हैं अजवायन से होने वाले फायदों के बारे में।
विज्ञापन
नींबू और पानी से नहीं, अजवायन के पानी से दूर करें मोटापा
2 of 8
अजवायन से दूर करें मोटापा
मोटापा करे दूर-
अजवायन का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म (रस प्रक्रिया) बढ़ता है जिससे वजन घटता है। इसके लिए करीब 50 ग्राम अजवायन को एक ग्लास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह होने पर पानी को छान कर उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर खाली पेट पी लें। 45 दिन तक इसका सेवन करने से फर्क दिखेगा।
विज्ञापन
नींबू और पानी से नहीं, अजवायन के पानी से दूर करें मोटापा
3 of 8
अजवायन से दूर करें मोटापा
खांसी-जुकाम से राहत-
खांसी-जुकाम होने पर एक चुटकी काले नमक में दो लौंग और आधा चम्मच अजवायन डालकर पीस लें। गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करने से आराम मिलता है।
नींबू और पानी से नहीं, अजवायन के पानी से दूर करें मोटापा
4 of 8
अजवायन से दूर करें मोटापा
मुंह की बदबू से राहत-
रोज सुबह अजवायन का पानी पीने से मुंह की बदबू और दांतों का दर्द दूर होता है।
विज्ञापन
नींबू और पानी से नहीं, अजवायन के पानी से दूर करें मोटापा
5 of 8
अजवायन से दूर करें मोटापा
पेट की बीमारी-
अजवायन का पानी पेट से संबंधित रोगों को दूर रखता है। ये खाना पचाने में मदद करता है इसलिए कब्ज में इसका सेवन करने से आराम मिलता है।
विज्ञापन
नींबू और पानी से नहीं, अजवायन के पानी से दूर करें मोटापा
6 of 8
अजवायन से दूर करें मोटापा
जोड़ों के दर्द में आराम-
इसके लिए सरसों के तेल में अजवायन डालकर गर्म कर लें और इसे छानकर जोड़ों की मालिश करें, आराम मिलेगा।
विज्ञापन
नींबू और पानी से नहीं, अजवायन के पानी से दूर करें मोटापा
7 of 8
अजवायन से दूर करें मोटापा
मासिकधर्म में दिलाएं आराम-
अगर पीरियड्स के समय ज्यादा तकलीफ होती है तो 15-30 दिनों तक भोजन के बाद गुनगुने पानी के साथ इसे लेने से आराम मिलता है। लेकिन अगर रक्त का स्त्राव ज्यादा होता हो तो इसे ना लें।