फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूली ही नहीं इसके पत्ते भी हैं फायदेमंद, कई रोगों को करते हैं दूर

Tue, 27 Dec 2016 03:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मूली के फायदों के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूली के पत्ते भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। मूली के पत्तों में मूली से ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए इसके फायदों के बारे में-
विज्ञापन

2 of 7
मूली के पत्तों में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसको रोजाना इस्तेमाल में लाने से पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करता है। ये कब्ज और दस्त की समस्याओं से भी निजात दिलाते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
मूली के पत्तों में आयरन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। आयरन और फॉस्फोरस इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं। इसमें विटामिन C, विटामिन A और थायामीन पाया जाता है जो कि थकान दूर करने में मददगार होता है। मूली के पत्ते खून की कमी दूर करने की भी क्षमता रखते हैं।

4 of 7
मूली के पत्तों का जूस डाइयूरेटिक नेचर का होता है। ये यूरेनरी ब्लेडर को दुरुस्त रखता है और किडनी स्टोन को भी को गलाकर शरीर से बाहर निकालने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन

5 of 7
विटामिन C की मौजूदगी की वजह से ये स्कर्वी और दांतों से संबंधित समस्याओं को भी दूर रखते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
अगर आपको कब्ज की शिकायत है तो आपको मूली के पत्तों का सेवन शुरू कर देना चाहिए। इसमें सूजन को कम करने और दर्द से राहत दिलाने की भी क्षमता होती है। जो पाइल्स के दर्द से राहत दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मूली के पत्ते जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, पीलिया जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें