फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से बचाता है अनार का छिलका, जानिए और फायदे

Thu, 06 Oct 2016 06:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Getty Images
अनार के फायदे तो आप जानते ही होंगे लेकिन क्या आपको पता है इसका छिलका भी बहुत फायदेमंद हैं। तो अनार खाने के बाद उसका छिलका फेंके नहीं, इस तरह इसका इस्तेमाल करें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : Getty Images
अनार के छिलकों में भी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को मुंहासों व संक्रमण से दूर रखने में मदद करते हैं। इसके छिलके को सुखाकर तवे पर भून लें। ठंडा होने पर मिक्सर में पीसें और पैक की तरह चेहरे पर लगाएं। मुंहासे दूर होंगे।
विज्ञापन

3 of 8
अनार के छिलके त्वचा में कोलाजन के नुकसान से बचाते हैं जिससे त्वचा पर झुर्रियां जल्दी नहीं पड़ती हैं। छिलके को सुखाकर पाउडर बनाएं और दूध व गुलाब जल में मिलाकर लगाएं।

4 of 8
त्वचा के पीएच बैलेंस को बनाए रखने व नमीं पहुंचाने के लिहाज से यह फायदेमंद है। अनार के छिलकों का पाउडर बनाकर दही में मिलाएं और 10 मिनट तक पैक की तरह चेहरे पर लगाएं और साधारण पानी से साफ करें।
विज्ञापन

5 of 8
अनार के छिलकों का पाउडर तेल में मिलाकर सिर पर लगाने से बाल झड़ने और रूसी जैसी समस्याओं से निजात देता है। शैंपू से दो घंटे पहले इससे सिर की मसाज करें।
विज्ञापन

6 of 8
गला खराब होने पर भी इससे आराम मिलता है। छिलकों के पाउडर को पानी में उबाल लें और इससे गरारे करें। टॉन्सिल के दर्द व गले में खराश में आराम होगा।
विज्ञापन

7 of 8
अनार के छिलकों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल व तनाव कम करते हैं जिससे दिल के रोगों का रिस्क कम होता है। छिलके के एक चम्मच पाउडर को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से दिल के मरीजों को आराम मिलता है।
विज्ञापन

8 of 8
मुंह के छाले, सांसों की दुर्गंध और जिंजिवाइटिस जैसे रोगों के उपचार में इसका सेवन फायदेमंद है। छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाएं और एक गिलास पानी में एक चम्मच पाउडर मिलाकर दिन में कम से कम दो बार गरारे करें। इससे मुंह और दांतों से संबंधित समस्याएं दूर रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें