गर्मियों मे लू से बचने के लिए कारगर है सत्तू लेकिन क्या आप जानते हैं इसे बाकी मौसम में भी खाने के कई फायदे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सत्तू सबसे बेहतरीन उपाय होगा। एक गिलास ठंडा सत्तू ड्रिंक आपके पाचन को ठीक रखता है और पेट को भीतर से ठंडक पहुंचाता है।
विज्ञापन
3 of 6
लेकिन सिर्फ गर्मियों में ही नहीं प्रेग्नेंसी दौरान और माहवारी के दिनों में महिलाओं में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इन पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए सत्तू एक बेहतरीन औषधि है। सत्तू में मौजूद विटामिन्स और प्रोटीन्स शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर देते हैं।
4 of 6
डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए सत्तू वरदान की तरह है। सत्तू शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को सत्तू को पानी में घोलकर उसमें नमक डालकर लेने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
किसी भी मौसम में दमकती हुई सुंदर त्वचा कौन नहीं चाहता, लेकिन अपनी त्वचा का खास खयाल न रखने और पोषक तत्व ठीक से न मिल पाने की वजह से त्वचा रूखी हो जाती है। हर रोज सत्तू ड्रिंक पीने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और नई कोशिकाओं को बनने में भी मदद मिलती है।
अगर आप लंबे, घने, सुंदर और काले बाल चाहते हैं, तो आपको अपनी रोज की डाइट में सत्तू ड्रिंक का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए। हमारे शरीर की ही तरह हमारे बालों को भी पोषक तत्वों का आवश्यकता होती है और सत्तू में मौजूद प्रोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट इस कमी को पूरा कर देते हैं।