फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉफी पीने से बढ़ सकती है उम्र, क्या आप भी पीते हैं?

Thu, 13 Jul 2017 11:25 AM IST
बीबीसी
विज्ञापन
1 of 6
एक शोध से पता चला है कि दिन भर में तीन बार कॉफी पीने से आपकी आयु लंबी हो सकती है। यह शोध यूरोप के दस देशों के करीब पांच लाख लोगों पर किया गया। यह शोध 35 साल से ज्यादा उम्र के लोगों पर किया गया। 


 
विज्ञापन

2 of 6
कॉफी - फोटो : getty images
एनाल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन नाम के जर्नल में छपे शोध में कहा गया है कि एक कप अतिरिक्त कॉफी पीने से किसी इंसान की आयु लंबी हो सकती है। भले ही यह कॉफी डिकैफिनेटेड (कैफिन निकाला गया) ही क्यों ना हो।

 
विज्ञापन

3 of 6
लेकिन कुछ विशेषज्ञों ने शोध के नतीजों पर शंका जाहिर की है। इन विशेषज्ञों का कहना है कि यह दावे के साथ नहीं कहा जा सकता है कि कॉफी की ही वजह से ही ऐसा हुआ है या फिर कॉफी पीने वाले लोगों के स्वस्थ जीवनशैली के कारण।

 

4 of 6
इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर एंड इम्पेरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं का कहना है कि अधिक कॉफी पीने का ताल्लुक दिल और आंत की बीमारी से मरने का जोखिम कम होने से है।

 
विज्ञापन

5 of 6
यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज के प्रोफेसर सर डेविड स्पीगलहालटर का कहना है कि अगर कॉफी की वजह से मृत्यु की दर में कमी का आकलन किया जाए तो एक अतिरिक्त कप कॉफी हर दिन पीने से मर्दों की उम्र तीन महीने ज्यादा हो सकती है, जबकि औरतों की आयु औसतन एक महीने बढ़ जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हालांकि यह शोध बहुत बिलकुल सही तरीके से किया गया है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसमें कोई चूक ना हुई हो। यह शोध ये भी नहीं बता सकता कि कॉफी के अंदर ऐसा क्या जादुई तत्व है, जिससे आयु बढ़ सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें