फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौंग की चाय से दांतों का दर्द ही नहीं, साइनस भी होगा दूर

Wed, 17 Aug 2016 04:09 PM IST
टीम डीजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : getty images
बड़े बूढे दांत दर्द होने पर लौंग को दांतों के बीच रखने की सलाह देते आएं है। लेकिन सिर्फ दांत दर्द ही नहीं कई सारी बीमारियों में कारगर है लौंग का तेल। जानिए क्या फायदे हैं लौंग के।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : getty images
लौंग में सूजन दूर करने वाले तत्व मौजूद हैं जो मसूड़ों की सूजन को कम करता है। इसलिए मसूड़ों और दांतों में दर्द होने पर लौंग को दांतों के बीच रखा जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : getty images
साइनस की शिकायत होने पर सुबह एक कप लौंग की चाय पिएं। लौंग में मौजूद इजेनॉल कफ को कम करता है। साथ ही गर्माहट भी देता है जिससे राहत मिलती है।

4 of 7
- फोटो : getty images
लौंग में काफी मात्रा मैग्नीशियम, विटामिन ई और विटामिन की होती है। जिससे सूजन दूर करने और इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : getty images
रात को खाना खाने से पहले एक कप लौंग की चाय पिएं। ऐसा करने से रक्त संचार बढ़ेगा और स्लाइवा बनेगा जिससे खाना आसानी से पच जाता है। इसके अलावा लौंग से एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : getty images
लौंग के इस्तेमाल से आंतों के कीड़े कम किए जा सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-इनफ्लेमेटरी तत्व कीड़ों को खत्म करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : getty images
लौंग की चाय पीने से शरीर के टॉक्सिस बाहर निकलते हैं। लौंग को घाव या फंगल इंफेक्शन होने पर भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें