फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day Special Dish: गणतंत्र दिवस के दिन डिनर में तैयार करें तिरंगा पुलाव, आसान है इसकी रेसिपी

Sun, 26 Jan 2025 01:29 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गणतंत्र दिवस पर तिरंगे की थीम को ध्यान में रखते हुए तिरंगा पुलाव एक परफेक्ट और स्वादिष्ट डिश हो सकती है। इसे बनाना भी काफी आसान है। 
विज्ञापन
1 of 9
गणतंत्र दिवस के मौके पर बनाएं खास तिरंगा पुलाव - फोटो : instagram
Republic Day Special Dish: हर साल 26 जनवरी के दिन पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। ये दिन देशभक्ति के रंग में सरोबार होने का होता है। ऐसे में इस दिन हर जगह तिरंगे के रंगों की धूम दिखाई देती है। दफ्तरों से लेकर स्कूलों तक में इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश होता है, ऐसे में ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करते हैं।

यदि आपका परिवार भी गणतंत्र दिवस के दिन घर पर ही है तो डिनर में खास तिरंगा पुलाव तैयार करें। तिरंगा पुलाव न सिर्फ देखने में अच्छी लगता है, बल्कि इसका स्वाद भी काफी अच्छा लगता है। ऐसे में बिना सोचे आप भी अपने घर पर तिरंगा पुलाव बना सकते हैं। यहां हम आपको तिरंगा पुलाव की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 9
तिरंगा पुलाव - फोटो : freepik.com
तिरंगा पुलाव का मुख्य सामान
  • बासमती चावल ( पके हुए )
  •  घी या तेल: 2 बड़े चम्मच  
  •  जीरा: 1 चम्मच  
  •  नमक: स्वादानुसार  
विज्ञापन

3 of 9
केसरिया लेयर चावल बनाने का सामान - फोटो : instagram
केसरिया लेयर चावल बनाने का सामान
  
टमाटर प्यूरी: 1 कप  
गाजर का पेस्ट: 1/2 कप (वैकल्पिक)  
 लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच  
गरम मसाला: 1/4 चम्मच  

4 of 9
विधि - फोटो : instagram
विधि

तिरंगा पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले केसरिया चावल तैयार करें। इसके लिए एक पैन में 1 बड़ा चम्मच घी गरम करें। घी के गर्म होने के बाद इसमें जीरा, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें। टमाटर प्यूरी और गाजर पेस्ट डालकर मसाले को अच्छे से पकाएं। अब चावल का आखिरी हिस्सा डालकर मिक्स करें। सही से मिक्स होने के बाद गैस को बंद कर दें।
विज्ञापन

5 of 9
सफेद लेयर चावल बनाने का सामान - फोटो : instagram
सफेद लेयर चावल बनाने का सामान

चावल (प्लेन)  
काजू और किशमिश: 10-12 (घी में भुने हुए)  
विज्ञापन

6 of 9
विधि - फोटो : instagram
विधि

इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है। सफेद लेयर तैयार करने के लिए पके हुए चावलों को भुने हुए काजू और किशमिश को सफेद चावल में मिला दें। इसे प्लेन रखें। इसमें आपको कोई मसाला मिक्स नहीं करना है।
विज्ञापन

7 of 9
हरा लेयर चावल बनाने का सामान - फोटो : instagram
हरा लेयर चावल बनाने का सामान

 पालक: 1 कप (उबला और पेस्ट बनाया हुआ)  
 पुदीना पत्ते: 2-3 बड़े चम्मच  
 हरी मिर्च: 2 (पेस्ट बनाया हुआ)  

8 of 9
विधि - फोटो : instagram
विधि

तिरंगा पुलाव की हरी लेयर तैयार करने के लिए एक पैन में 1 बड़ा चम्मच घी गरम करें। घी के गर्म होने के बाद इसमें जीरा चटकाएं। पालक प्यूरी और पुदीना पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं। अब चावल का एक हिस्सा मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें।  
विज्ञापन

9 of 9
ऐसे करें प्लेटिंग - फोटो : instagram
ऐसे करें प्लेटिंग

एक कटोरे में सबसे पहले हल्का सा घी लगाकर सबसे पहले केसरिया लेयर फैलाएं। उसके ऊपर सफेद चावल की लेयर डालें। सबसे ऊपर हरे चावल की लेयर रखें। इसे हल्के से दबाएं ताकि परतें ठीक से बनें। लेयरों को सेट करने के बाद कटोरे को एक प्लेट में पलट लें। पलटने के बाद केसरिया रंग सबसे ऊपर आ जाएगा। आखिर में इसे ऊपर से भुने काजू, धनिया पत्ती, और नींबू के टुकड़े से सजाएं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें