फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2024: इस वसंत पंचमी पीले चावल बनाकर मां सरस्वती को करें खुश, बनाना है बेहद आसान

Wed, 14 Feb 2024 06:59 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इस वसंत पंचमी मां सरस्वती को खुश करना चाहते हैं, तो उन्हें पीले चावल का भोग अवश्य लगाएं। 
विज्ञापन
1 of 7
वसंत पंचमी 2024 - फोटो : instagram
हर साल माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 14 फरवरी के दिन पड़ रही है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां सरस्वती का जन्म होता है। ऐसे में स्कूलों से लेकर घरों तक में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। ये दिन किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए काफी शुभ माना है। ऐसे में बहुत से लोग अपने बच्चे की पढ़ाई की शुरुआत वसंत पंचमी के दिन से ही कराते हैं।

मां सरस्वती को पीला रंग काफी पसंद है। इसी के चलते बहुत से लोग इस दिन पीला रंग ही पहनते हैं। इसके साथ ही वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा में उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग अवश्य लगाया जाता है। मां सरस्वती को पीला रंग अत्यंत प्रिय है, ऐसे में आप पीले मीठे चावल का भोग उन्हें लगा सकते हैं। हम आपको इसे बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
वसंत पंचमी 2024 - फोटो : istock
पीले चावल बनाने के लिए सामान
  • 1 कप चावल
  • स्वादानुसार चीनी
  • 5 कप पानी
  • 1 से 2  केसर
  • 3 से 4 चम्मच घी
विज्ञापन

3 of 7
वसंत पंचमी 2024 - फोटो : istock
  • लौंग
  • काजू
  • बादाम
  • तेजपत्ता
  • हरी इलायची

4 of 7
वसंत पंचमी 2024 - फोटो : istock
विधि

मां सरस्वती के भोग के लिए पीला चावल बनाना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले केसर को एक कटोरी पानी में भिगो कर रख दें। इसके बाद चावलों को अच्छी तरह से साफ करके धो लें।
विज्ञापन

5 of 7
वसंत पंचमी 2024 - फोटो : Istock
अब एक पैन में घी डालें और फिर घी गर्म होने के बाद उसमें इलायची, काजू और बादाम डालकर सही से भूनें। जब ड्राईफ्रूट भुन जाएं तो इसे निकाल कर इस पैन में चावल डालकर उसे दो मिनट के लिए सही से भूनें। अब इसे पानी डालकर पकने दें।
विज्ञापन

6 of 7
वसंत पंचमी 2024 - फोटो : Istock
जब चावल पक जाएं तो एक अलग पैन में चीनी डालकर चाशनी तैयार करें। इस चाशनी में फ्लेवर के लिए लौंग डालना ना भूलें। चाशनी बनने के बाद इसमें पके हुए चावल और केसर का पानी डाल कर सही से मिक्स करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वसंत पंचमी 2024 - फोटो : instagram
अब चाशनी वाले चावलों को सही तरह से मिक्स करें। जब चाशनी सूखने लगे तो इसमें ऊपर से भूने हुए मेवे और इलायची पाउडर डाल दें। बस आपके ये चावल तैयार हैं। इसका भोग आप मां सरस्वती को लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें