seekh kabab
सीख कबाब बनाने की विधि-
सीख कबाब को बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को काट कर उसे पीस लें और काजू को पानी मे भिगोकर रख दें। जब यह भीग जाए तो इन्हें पीस ले। अब कटे हुए प्याज को तेल में पकाए। इसके बाद प्याज, पपीते का पेस्ट, कीमा, काजू, क्रीम, गरम मसाला और आवश्यकतानुसार नमक को मिलाकर गूंथ लें और एक घंटे के लिए रख दें।