Maa Kalaratri Bhog Recipe For Navratri Day 7: शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। मां के इस स्वरूप को गुड़ के पकवान का भोग लगता है। इसलिए इससे बनने वाले पकवान के बारे में हम आपको बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 7
मां कालरात्रि को प्रिय है गुड़, नवरात्रि के सातवें दिन अवश्य करें अर्पित
- फोटो : Adobe stock
Maa Kalaratri Bhog Recipe For Navratri Day 7: शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की विशेष पूजा होती है, जो दुर्गा मां के नवरूपों में से एक शक्तिशाली स्वरूप हैं। इस दिन भक्त मां कालरात्रि की विशेष आराधना करते हैं ताकि वे अपने जीवन से सभी भय, बाधाएं और नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकें। कहा जाता है कि मां कालरात्रि को गुड़ से बने पकवान बेहद प्रिय हैं, जो उनकी कृपा पाने का एक महत्वपूर्ण तरीका भी है।
गुड़ के पकवान न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि वे ऊर्जा और पोषण से भरपूर भी होते हैं, जिससे व्रती और भक्तों को शक्ति मिलती है। इस शुभ अवसर पर गुड़ से बने पारंपरिक पकवान बनाना और उनका भोग अर्पित करना मां कालरात्रि को प्रसन्न करने का श्रेष्ठ तरीका माना जाता है। आइए जानते हैं गुड़ से बनने वाले कुछ लोकप्रिय और सरल पकवानों के बारे में, जिन्हें आप नवरात्रि के सातवें दिन पूजा में भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
गुड़ की खीर बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
गुड़ की खीर बनाने का सामान
चावल
दूध
गुड़
इलायची
घी
सूखे मेवे
विज्ञापन
3 of 7
खीर बनाने की विधि
- फोटो : instagram
खीर बनाने की विधि
गुड़ की खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावलों को थोड़ी देर के लिए भिगो दें। ऐसा करने से चावल फूल जाएंगे। इसे भिगोने के बाद चावलों को पानी में डालकर हल्का सा पका लें। अब एक पतीले में दूध को उबालें और उसमें पके हुए चावलों को डालें।
4 of 7
खीर बनाने की विधि
- फोटो : Instagram
जब खीर गाढ़ी हो जाए तो गैस धीमी करके गुड़ डालें। सबसे आखिर में इस खीर में इलायची पाउडर और घी में भूने हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें। ध्यान रखें कि बिना शक्कर के बनी यह खीर सेहतमंद और स्वादिष्ट होती है।
विज्ञापन
5 of 7
गुड़ की चिक्की बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
गुड़ की चिक्की बनाने का सामान
गुड़ – 1 कप
तिल – 1 कप
घी – 1 चम्मच
विज्ञापन
6 of 7
चिक्की बनाने की विधि
- फोटो : instagram
चिक्की बनाने का सामान
गुड़ की चिक्की बनाने के लिए सबसे पहले तिल को साफ करके हल्का भून लें ताकि उसका कड़वा स्वाद कम हो जाए और खुशबू बढ़े। मूंगफली को भी अच्छी तरह से भूनकर साइड में रख लें। इसके बाद एक कड़ाही में गुड़ और घी डालकर धीमी आंच पर गुड़ पिघलाएं।
अब गुड़ के पूरी तरह पिघलने के बाद उसमें भुना हुआ तिल और मूंगफली डालकर जल्दी से मिलाएं। अब इस मिश्रण को तुरंत चिकनी सतह या घी लगी हुई थाली पर डालकर बेलन से पतला बेल लें। ठंडा होने के बाद इसे मनचाहे आकार में काट लें।