फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दही के फायदे कई गुणा बढ़ जाएं जब बीच में ये मिलाएं, डाक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं

Sat, 31 Mar 2018 10:31 AM IST
रूपायन डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
curd
मौसम गर्मी का है, तो दही के साथ काला नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाकर खाएं। दही का यह मिश्रण गर्मी के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इससे भूख बढ़ती है आैर पाचन भी अच्छा होता है। दही में अत्यधिक मात्रा में कैल्शियम होता है और यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को भी पूरी तरह बढ़ाता है। इसलिए दही का सेवन कैल्शियम की कमी से जूझ रहे लोगों के  लिए बहुत फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

2 of 5
curd with rice
दही-चावल
दही और चावल तो कितनी बार खा चुकी होंगी। मगर क्या आप इससे होने वाले फायदे को जानती हैं। कहते हैं कि दही और चावल साथ में खाने से आधा सिर दर्द की समस्या में फायदा मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 5
curd with honey
शहद की मिठास
शहद एंटीबायोटिक का काम करता है। इसको खाने से मुंह के अल्सर की समस्या ठीक होती है। अगर आप इसे दही में मिलाकर खाएं, तो इसका दोगुना लाभ मिलता है। इसलिए अगली बार जब दही खाएं, तो उसमें मिठास डालने के लिए थोड़ा शहद भी मिला लें। 

4 of 5
curd with black pepper
दही संग कालीमिर्च
वजन कम करने की सोच रही हैं, तो दही संग काली मिर्च पाउडर मिलाकर खाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आहार विशेषज्ञ के अनुसार, दही में काला नमक, कालीमिर्च पाउडर और जीरा मिलाकर खाने से एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
curd with dry fruit
दही संग ड्राईफ्रूट्स
अगर आप दही में शक्कर और ड्राईफ्रूट्स मिलाकर खाती हैं, तो इससे कमजोरी दूर होती है। जी हां, ड्राई फ्रूट्स के साथ दही खाने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। दही में आप अजवाइन मिलाकर भी खा सकती हैं। दही में अजवाइन मिलाकर खाने से पाइल्स की समस्या में फायदा मिलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें