फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में सनस्क्रीन का काम करता है ये फल, जानें इसके अजब फायदे

Thu, 23 Mar 2017 10:31 AM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 7
एवोकाडो
ये फल नाश्पाती की तरह दिखता है जो त्वचा से लेकर सेहत के लिए फायदेमंद है। हम बात कर रहे हैं एवोकाडो की। इसमें मोजूद पोषक तत्व आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
विज्ञापन

गर्मियों में सनस्क्रीन का काम करता है ये फल, जानें इसके अजब फायदे

2 of 7
एवोकाडो
- गर्मियों में अक्सर हाथ-पैरों में टैनिंग हो जाती है जिसकी वजह से लोग परेशान होने लगते हैं। ऐसे में एवोकाडो आपको आराम दिला सकता है। इसके लिए एवोकाडो, दलिया पाउडर, अंडे का सफेद हिस्सा और नींबू के रस को मिला लें और हाथों पर लगाएं। करीब आधे घंटे बाद हाथ धो लें। ये नैचुरल स्क्रब की तरह काम करता है।
विज्ञापन

गर्मियों में सनस्क्रीन का काम करता है ये फल, जानें इसके अजब फायदे

3 of 7
एवोकाडो
- जो लोग घटते वजन से परेशान हैं, उनके लिए एवोकाडो एक अच्छा उपाय साबित हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैलोरी और फैट होते हैं जो वजन बढ़ाने में सहायक हैं। इसलिए जो लोग पतले हैं उन्हें एवोकाडो का सेवन जरूर करना चाहिए।

गर्मियों में सनस्क्रीन का काम करता है ये फल, जानें इसके अजब फायदे

4 of 7
एवोकाडो
- एवोकाडो को आप नैचुरल सनस्क्रीन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से हमारी रक्षा करता है और स्किन रैशेज से भी हमें बचाता है। इसका तेल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन

गर्मियों में सनस्क्रीन का काम करता है ये फल, जानें इसके अजब फायदे

5 of 7
एवोकाडो
- एवोकाडो में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गठिया की वजह से होने वाले जोड़ो के दर्द से निजात दिलाते हैं। इसके लिए दर्द वाली जगह एवोकाडो का तेल मलने से आपको आराम मिलेगा।
विज्ञापन

गर्मियों में सनस्क्रीन का काम करता है ये फल, जानें इसके अजब फायदे

6 of 7
एवोकाडो
- रूखे और बेजान बालों से छुटकारा पाने के लिए एवोकाडो का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए एवोकाडो को पीस लें, अब इसमें अंडे का पीला हिस्सा, दही और जैतून का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को बालों पर लगाने से बाल सिल्की हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मियों में सनस्क्रीन का काम करता है ये फल, जानें इसके अजब फायदे

7 of 7
एवोकाडो
- एवोकाडो में विटामिन ई और ए मौजूद होते हैं। इसके जूस का सेवन करने से बेजान और रूखी त्वचा से निजात मिलती है। इसे फल के रूप में खाने से भी आपको ये फायदा मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें