फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलोवेरा खाने के फायदे तो बहुत जानते होंगे अब नुकसान भी जान लें

Thu, 05 Jul 2018 06:32 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
aloe vera
आज तक आपने एलोवेरा के बहुत फायदे सुने होंगे। इसे स्किन पर लगाने से लेकर इसके जूस को पीने से होने वाले सभी फायदों से आप अच्छे से वाकिफ होंगे, पर क्या आप इससे होने वाले नुकसानों के बारे में जानते है? हैरान मत होइए, यह सच है कि जिस एलोवेरा को आप बहुत सारी परेशानियों का रामबाण मानते हैं उसके कई नुकसान भी हैं। एलोवेरा में मौजूद लैक्सेटिव के कारण आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं उन परेशानियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 8
skin rash
स्किन पर करता है बुरा असर
एलोवेरा बहुत सारे लोगों की स्किन के लिए वरदान की तरह काम करता है, पर यह भी सच है कि इसका ज्यादा इस्तेमाल आप पर भारी पड़ सकता है। इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपकी स्किन पर रैशेज, खुजली और रेडनेस हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 8
diabetes
ब्लड शुगर 
एलोवेरा का रोजाना सेवन आपके ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। हाई बीपी से परेशान लोगों के लिए इसका सेवन अच्छा है, लेकिन लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह परेशानी की वजह बन सकता है।

4 of 8
Heart attack
कमजोरी 
जिन लोगों को दिल से संबंधित कोई परेशानी हो उन्हें एलोवेरा के सेवन से बचना चाहिए। रोजाना इसके सेवन से अनियमित दिल की धड़कन और कमजोरी हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 8
डेमो - फोटो : डेमो
IBS (इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम)
अगर आपको कब्ज या बाउल मूवमेंट की शिकायत है तो एलोवेरा जूस को अवॉइड करें, क्योंकि एलोवेरा जूस में मौजूद लैक्सेटिव आपकी IBS कि शिकायत को और बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं इसके सेवन से आपको डायरिया, पेट दर्द और लूज मोशन की शिकायत भी हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 8
dehydration
डिहाइड्रेशन
कई लोग सुबह-सुबह एलोवेरा जेल पीते हैं। कोइ इसे वजन कम तो कोई स्वस्थ रहने के लिए इसका सेवन करता है, लेकिन शायद आप इस बात से अंजान है कि जिस जूस को वो अपनी सेहत के लिए अच्छा मानकर पी रहे हैं, उससे उनको डिहाइड्रेशन की परेशानी भी हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 8
joint pain
मसल्स कमजोर
एलोवेरा जूस में मौजूद लैटेक्स हमारी मांस-पेशियों को कमजोर कर सकता है। इसीलिए बिना डॉक्टर कि सलाह लिए इसका सेवन न करें।
विज्ञापन

8 of 8
pregnant women
प्रेग्नेंट महिलाओं को भूलकर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद लैक्टेटिंग प्रोपर्टी प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इसके सेवन से उनका गर्भाशय संकुचित हो सकता है, जिस वजह से गर्भ में पल रहे बच्चे के जन्म में दिक्कत हो सकती है। 

इसके अलावा हमारी सलाह है कि अगर एलोवेरा जूस का लगातार सेवन से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें