फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन लोगों के लिए वरदान नहीं श्राप है एलोवेरा, भूलकर भी न करें सेवन

Sun, 09 Jun 2019 10:50 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
aloe vera
आपने एलोवेरा खाने के फायदे बहुत सुने होंगे। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो वजन को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा एलोवेरा में बहुत से एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो कई तरह से हमारी सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। इसको स्किन पर लगाने से लेकर इसके जूस को पीने के फायदों से तो आप सभी अच्छे से वाकिफ होंगे, लेकिन क्या आप इससे होने वाले नुकसानों के बारे में जानते है?

हैरान मत होइए, यह सच है कि जिस एलोवेरा को आप बहुत सारी परेशानियों का रामबाण मानते हैं उसके कई नुकसान भी हैं। एलोवेरा में मौजूद लैक्सेटिव के कारण आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं उन परेशानियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 8
heart attack
कमजोरी 
जिन लोगों को दिल से संबंधित कोई परेशानी हो उन्हें एलोवेरा का सेवन नहीं करना चाहिए। रोजाना इसके सेवन से अनियमित दिल की धड़कन और कमजोरी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 8
Wool allergy
स्किन पर करता है बुरा असर
एलोवेरा बहुत सारे लोगों की स्किन के लिए वरदान समान है, पर यह भी सच है कि इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपकी स्किन पर रैशेज, खुजली और रेडनेस हो सकती है।

4 of 8
diabetes
ब्लड शुगर 
एलोवेरा का रोजाना सेवन आपके ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। हाई बीपी से परेशान लोगों के लिए इसका सेवन अच्छा है, लेकिन लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह परेशानी खड़ी कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 8
dehydration
डिहाइड्रेशन
कई लोग सुबह-सुबह एलोवेरा जेल पीते हैं। कोइ इसे वजन कम तो कोई स्वस्थ रहने के लिए इसका सेवन करता है, लेकिन शायद आप इस बात से अंजान है कि जिस जूस को वो अपनी सेहत के लिए अच्छा मानकर पी रहे हैं, उससे उनको डिहाइड्रेशन की परेशानी भी हो सकती है। इसलिए ज्यादा इसके ज्यादा सेवन से बचें।
विज्ञापन

6 of 8
stomach pain woman - फोटो : Social Media
IBS (इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम)
अगर आपको कब्ज या बाउल मूवमेंट की शिकायत है तो एलोवेरा जूस को अवॉइड करें, क्योंकि एलोवेरा जूस में मौजूद लैक्सेटिव आपकी IBS कि शिकायत को और बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं इसके सेवन से आपको डायरिया, पेट दर्द और लूज मोशन की शिकायत भी हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
मसल्स कमजोर
एलोवेरा जूस में मौजूद लैटेक्स हमारी मांस-पेशियों को कमजोर कर सकता है। इसीलिए बिना डॉक्टर कि सलाह लिए इसका सेवन न करें।
विज्ञापन

8 of 8
pregnant
प्रेग्नेंट महिलाओं को भूलकर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद लैक्टेटिंग प्रोपर्टी प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इसके सेवन से उनका गर्भाशय संकुचित हो सकता है, जिस वजह से गर्भ में पल रहे बच्चे के जन्म में दिक्कत हो सकती है। 

इसके अलावा हमारी सलाह है कि अगर एलोवेरा जूस का लगातार सेवन से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें