Aam ki Launji: फलों का राजा आम खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जिसे आम खाना पसंद न हो। गर्मी के मौसम में आपको बाजार में दशहरी, चौसा, सिंदूर, चुस्वा, आमरपाली, लंगड़ा समेत कई प्रकार की वैरायटी के आम मिलते हैं। इन सभी का स्वाद काफी अलग होता है।
गर्मी के मौसम में ही कच्चे आम भी बाजार में मिलते हैं, जिनसे कई प्रकार के अचार बनाए जाते हैं। कच्चे आम से एक ऐसी डिश भी बनती है, जो खाने में खट्टी-मीठी होती है। इस साइड डिश को बनाकर आप अपने फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।
ऐसे में अगर आप भी घर पर कच्चे आम की मदद से कुछ स्वादिष्ट बनाने का सोच रहे हैं तो आम की लौंजी या फिर आम का गलका एक बेहतर विकल्प है। आइए देर न करते हुए आपको भी घर पर स्वादिष्ट आम की लौंजी या आम का गलका बनाना सिखाते हैं।