फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aam ki Launji: इस विधि से मिनटों में बनाएं कच्चे आम की खट्टी-मीठी लौंजी

Mon, 10 Jun 2024 03:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी घर पर कच्चे आम की मदद से कुछ स्वादिष्ट बनाने का सोच रहे हैं तो आम की लौंजी या फिर आम का गलका एक बेहतर विकल्प है। 
विज्ञापन
1 of 5
आम की खट्टी-मीठी लौंजी - फोटो : instagram
Aam ki Launji:  फलों का राजा आम खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जिसे आम खाना पसंद न हो। गर्मी के मौसम में आपको बाजार में दशहरी, चौसा, सिंदूर, चुस्वा, आमरपाली, लंगड़ा समेत कई प्रकार की वैरायटी के आम मिलते हैं। इन सभी का स्वाद काफी अलग होता है।

गर्मी के मौसम में ही कच्चे आम भी बाजार में मिलते हैं, जिनसे कई प्रकार के अचार बनाए जाते हैं। कच्चे आम से एक ऐसी डिश भी बनती है, जो खाने में खट्टी-मीठी होती है। इस साइड डिश को बनाकर आप अपने फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।

ऐसे में अगर आप भी घर पर कच्चे आम की मदद से कुछ स्वादिष्ट बनाने का सोच रहे हैं तो आम की लौंजी या फिर आम का गलका एक बेहतर विकल्प है। आइए देर न करते हुए आपको भी घर पर स्वादिष्ट आम की लौंजी या आम का गलका बनाना सिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
आम की खट्टी-मीठी लौंजी - फोटो : instagram
आम की लौंजी बनाने का सामान
  • कच्चे आम: 2-3
  • सरसों का तेल
  • सौंफ: 1 टीस्पून
  • मेथी दाना: 1/2 टीस्पून
  • हींग: 1 चुटकी
  • हल्दी पाउडर: 1/2 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर: 1 टीस्पून
  • गुड़
  • नमक: स्वादानुसार
  • काला नमक: 1/2 टीस्पून
  • धनिया पाउडर: 1 टीस्पून

 
विज्ञापन

3 of 5
आम की खट्टी-मीठी लौंजी - फोटो : instagram
बनाने की विधि

कच्चे आम की लौंजी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को धोकर छील लें और इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर इसकी गुठली हटा लें।  इसके बाद एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें सौंफ और मेथी दाना डालें। मसाले चटकने के बाद इसमें थोड़ी सी हींग डालें।

4 of 5
आम की खट्टी-मीठी लौंजी - फोटो : instagram
जब मसाला तैयार हो जाए तो कड़ाही में कटे हुए कच्चे आम डालें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। आम को अच्छी तरह से चलाने के बाद कड़ाही में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और धनिया पाउडर डालें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से चलाते हुए भूनना है। इसके बाद कड़ाही में गुड़ डालें और इसे पिघलने का इंतजार करें। जब ये पिघल जाए तो थोड़ा सा पानी डालकर इसे धीमी आंच पर पकने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आम की खट्टी-मीठी लौंजी - फोटो : instagram
जब आम पूरी तरह से नरम हो जाएं और मसाले अच्छी तरह से मिल जाएं तो इसमें नमक और काला नमक डालें। आखिर में दो मिनट के लिए इसे अच्छी तरह से चलाएं और फिर गैस बंद कर दें। आम की ये लौंजी तैयार है, इसे आप पराठे के साथ परोस सकते हैं। इसके साथ ही इसे फ्रिज में स्टोर करके रख लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें