फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aam Achar Recipe: बाजार में मिलने लगे हैं कच्चे आम, इस विधि से सालभर के लिए बनाकर रख लें खट्टा-मीठा अचार

Fri, 16 May 2025 11:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aam Achar Recipe: यदि आपके घर के पास वाले बाजार में भी कच्चे आम आने लगे हैं तो उससे खट्टा-मीठा अचार तैयार करके रख लें।
विज्ञापन
1 of 7
इस विधि से सालभर के लिए बनाकर रख लें खट्टा-मीठा अचार - फोटो : Adobe stock
Aam Achar Recipe: गर्मी का मौसम आते ही वो लोग काफी खुश हो जाते हैं, जिन्हें आम खाना पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मी के मौसम में कई प्रकार के आम बाजार में मिलते हैं। इसी मौसम में कच्चे आम भी मिलने लगते हैं, जिनसे आम पना और अचार जैसी चीजें बनाई जाती हैं। इसी मौसम में लोग आम का अचार तैयार करके उसे सालभर के लिए स्टोर करते हैं।

भारतीय घरों में आम के अचार कई वैरायटी में बनाए जाते हैं। इन्हीं में शामिल है आम का खट्टा-मीठा अचार, जिसे पराठों के साथ खाना काफी पसंद आता है। इसी के चलते हम आपको यहां आम के खट्टे मीठे अचार को बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, ताकि आप इसे सालभर के लिए बनाकर स्टोर करके रख लें। 
विज्ञापन

2 of 7
खट्टा मीठा आम का अचार बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
खट्टा मीठा आम का अचार बनाने का सामान
  • कच्चे आम – 1 किलो 
  • शक्कर – 750 ग्राम से 1 किलो 
  •  सौंफ – 2 बड़े चम्मच
  •  मेथी दाना – 1 बड़ा चम्मच
  •  कलौंजी – 1 छोटा चम्मच
  •  लाल मिर्च पाउडर – 2 छोटे चम्मच
  •  हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  •  नमक – 2 बड़े चम्मच 
  •  सरसों का तेल – 1 कप

 
विज्ञापन

3 of 7
खट्टा मीठा आम का अचार बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

आम का खट्टा-मीठा अचार बनाने के लिए सबसे पहले तो आम को धोकर उसका छिलका उतार लें। अब उसे कद्दूकस कर लें। कद्दूकस करने के बाद इसे धूप में थोड़ा सा सुखा लें।

4 of 7
खट्टा मीठा आम का अचार बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
अचार तभी अच्छा बनेगा, जब इसका पूरा पानी सूख जाएगा। जब तक ये पूरी तरह से सूख रहा है, तब तक मेथी दाना और सौंफ को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें। यदि आप अचार में भुना हुआ मसाला डालेंगे तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
खट्टा मीठा आम का अचार बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
अब बारी आती है अचार को बनाने की, तो उसके लिए एक भारी तले की कड़ाही में आम, हल्दी, नमक और लाल मिर्च डालें और 5–10 मिनट पकाएं। इसके बाद अब इसमें चीनी डालें और मध्यम आंच पर पकाएं जब तक चीनी पिघलकर गाढ़ा सिरप न बन जाए।
विज्ञापन

6 of 7
खट्टा मीठा आम का अचार बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
जब आम नरम होने लगे तो गैस को बंद कर दें। गैस बंद होने के बाद इसमें भुने हुए मसाले डालें और सही तरह से मिक्स करें। मसाले मिक्स करने के बाद थोड़ा सा सरसों का तेल डालें और फिर से मिक्स करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खट्टा मीठा आम का अचार बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
अब अचार को साफ, सूखे कांच या चीनी मिट्टी के जार में भरें। आखिर में इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल और मिक्स करें, ताकि ये सालभर खराब न हो। ये अचार पराठे के साथ खाने में काफी अच्छा और स्वादिष्ट लगता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें