फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: हरी मिर्च को इस तरह से भरकर बनाएं भरवां, ये रही रेसिपी

Mon, 28 Mar 2022 12:44 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
green chilli - फोटो : pixabay
मिर्च पसंद करने वाले केवल मिर्ची का अचार ही नहीं बल्कि पकौड़े भी खाना पसंद करते हैं। वहीं बड़ी वाली हरी मिर्ची को भरकर भरवां भी तैयार किया जा सकता है। जिसका स्वाद लाजवाब होता है। साथ ही ये तीखी, चटपटी डिश अचार की कमी भी पूरी करती है। इसे आप किसी भी मेनकोर्स लंच या डिनर में बना सकते हैं। जिसकी मुख्य सामग्री मेथी के दाने हैं। तो चलिए जानें कैसे बड़ी वाली मिर्ची के अचार को मेथी दाने से भरकर भरवां बनाया जा सकता है। जो खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। 
विज्ञापन

2 of 6
Methi Dana - फोटो : Amar Ujala
भरवां हरी मिर्ची को बनाने के लिए सामग्री
हरी मिर्ची की स्टफिंग बनाने के लिए जरूरत होगी सरसों का तेल दो चम्मच, जीरा, कलौंजी या मंगरैल एक चौथाई चम्मच, हींग, तेज पत्ता, लौंग दो से तीन, काली मिर्च दो से तीन, इलायची, सौंफ आधा चम्मच, मेथी के दाने आधा कप, पानी जरूरत के मुताबिक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, हल्दी पाउडर, नींबू का रस। 
विज्ञापन

3 of 6
fenugreek
हरी मिर्ची को तैयार करने के लिए सामग्री
बड़ी वाली हरी मिर्ची ताजी तीन से चार, सरसो का तेल, जीरा, मंगरैल या कलौंजी, हींग। 

4 of 6
green chilli - फोटो : social media
मेथी दाने की स्टफिंग बनाने के लिए सबसे पहले मेथी के दाने को पानी में रातभर भिगोकर रख दें। अगले दिन इसे अच्छे से धोकर प्रेशरकुकर में पका लें। पानी को छानकर इसे अलग रख लें। अब किसी पैन में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे जीरा चटकाएं साथ में कलौंजी, हींग, ड्राई जिंजर पाउडर डालें। साथ में तेज पत्ता, लौंग, काली मिर्च, इलायची, सौंफ पके हुए मेथी दाने को मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्स कर इसे चलाते रहें। 
विज्ञापन

5 of 6
green chilli - फोटो : pixabay
मध्यम आंच पर इस मिश्रण को चलाएं और जब ये हल्का सा भुन जाए तो इसमे धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हल्दी पाउडर मिक्स करें। मध्यम आंच पर इन सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद नींबू का रस मिलाएं। और गैस बंद कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बड़ी हरी मिर्ची को अच्छी तरीके से साफ कर इसमे बीच से चीरा लगाएं। इस चीरा लगाई मिर्चियों में तैयार स्टफिंग को भरें। अब एक पैन में तेल गर्म करें। इसमे जीरा चटकाएं। जीरा चटकने के बाद कलौंजी, हींग और सारी भरी हुई हरी मिर्ची को डाल दें। अब पैन को ढंककर दो मिनट तक पकाएं। आंच को धीमा ही रखें। दो मिनट बाद जब मिर्ची गल जाए तो इन्हें सर्विग बाउल में निकाल लें। तैयार है मेथी दाने की स्टफिंग वाली हरी मिर्ची। इसे लंच या डिनर में सर्व कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें