फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में खाएं ये 5 सुपरफूड्स, दिल की बीमारी रहेगी आपसे कोसो दूर

Sat, 28 Dec 2019 10:11 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
जीवन को लंबा बनाए रखने के लिए दिल को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। नियमित व्यायाम के साथ सही डाइट के द्वारा दिल को सेहतमंद रखा जा सकता है। आप चाहे जितना भी वर्कआउट कर लें लेकिन बिना सही डाइट के आपका वर्कआउट कोई फायदा नहीं दिला सकता है। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप सही डाइट प्लान को फॉलो करें। दिल को स्वस्थ रखने में अच्छी डाइट का महत्वपूर्ण रोल है। कुछ ऐसे सुपरफूड्स हैं जिनका सर्दियों में सेवन करना दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं इन सुपरफूड्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विटामिन सी से भरपूर भोजन
दिल को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन सी युक्त खाना जैसे संतरा, नींबू और आंवला आदि को अपने आहार में शामिल करें। अपनी एंटी-ऑक्सीडेंट गुण के कारण यह साबित हो चुका है कि विटामिन सी दिल की बीमारियों को कम करने में मददगार है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ओट्स
फाइबर के गुणों से भरपूर ओट्स कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से आंत के ट्रांजिट टाइम में वृद्धि होती है और ग्लूकोज का अवशोषण कम होता है। ओट्स में बीटा ग्लूकन पाया जाता है, जो फैट कम करने में सहायक होता है। ओट्स को आप चपाती के रूप में भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
नट्स
विटामिन ई से परिपूर्ण बादाम और अखरोट दिल के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं। यह नट्स एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही, इन मट्स में ओमेगा3 फैटी एसिड पाया जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PIXABAY
प्रोटीन
सोय और टोफू प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और पोली-अनसैचुरेटिड फैट से भरपूर होता है, जो कि दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। सोय बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
एंटी-ऑक्सीडेंट
एंथोसायनिन से भरपूर ब्लूबेरीज एक प्रभावी एंटी-ऑक्सीडेंट है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें