फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मिनट में तैयार हो जाएंगे ये हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट

Wed, 10 Apr 2019 11:20 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sandwich
तंदूरी मेयोनीज सैंडविच
इसके लिए आपको ब्राउन ब्रेड पर तंदूरी मेयोनीज लगानी है। अब इस पर खीरा, प्याज और टमाटक की स्लाइस काटकर रखें। अब इस पर हल्का नमक और काली मिर्च डालें। आपका सैंडविच बनकर तैयार हैं।

यह मेयोनीज आपको बाजार में आराम से मिल जाएगी। हाल ही में डेल मोंटे ने मायोनीज स्प्रेड्स के किफायती स्पाउट पैक लॉन्च किए हैं, जो आपको मात्र 35 रुपए में मिल जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
banana milk combination
हेल्दी शेक
मिक्सर में दूध में ओट्स डालकर चला लें, जिससे ओट्स दरदरा हो जाए। अब इसमें एक केला और पीनट बटर डालें और मिक्सर को एक बार फिर चलाए। आपका हेल्दी शेक बनकर तैयार है।
विज्ञापन

3 of 5
corn chilla - फोटो : instagram
मूंग दाल चीला
इसके लिए रातभर दाल को भीगोकर रख दें। सुबह नमक डालकर इसे पीस लें। तैयार हुए मिश्रण को तवा गर्म करके गोलाई में फैलाएं और ऊपर से काजू, पनीर और सब्जियां डाल दें। हल्दा सा घी डालकर पलटें और दूसरी तरफ से हल्का सेक लें।

4 of 5
suji sandwich
सूजी दही सैंडविच
एक कटोरे में दही सूजी मिला लें। अब इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया, प्याज, टमाटर, अदरक का पेस्ट और नमक मिला लें। अब ब्रेड के कोने काट लें। तवा गर्म होने पर ब्रेड को तवे पर रखें इसके ऊपर दही सूजी वाला मिश्रण फैला लें। इसे दोनों तरफ से सेंक लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sandwich
वेजिटेबल सैंडविच
सबसे पहले एक कटोरे में प्लेन मेयोनीज लें। अब इसमें बारीक कटी प्याज शिमला मिर्च डालें। इसके बाद नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें। अब ब्रेड में इसे लगाएं टोस्टर में इसे सेक लें। आपका सैंडविच बनकर तैयार है। इसके लिए भी आप डेल मोंटे ने मायोनीज स्प्रेड्स के किफायती स्पाउट पैक खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें