बेकरी
- फोटो : फाइल फोटो
होल-व्हीट बेकरी आइटम्स
अक्सर लोग होल-ग्रेन ब्रेड्स, मल्टीग्रेन ब्रेड्स और व्हीट टोस्ट आदि को हेल्दी समझकर वेट लॉस डाइट में खूब खाते हैं। लेकिन फूड्स को खाने से आपका वजन घटने के बजाए बढ़ सकता है। बेकरी आइटम को खाने से पहले आपको इनके इंग्रीडिएंट्स को चेक कर लेना चाहिए। इनमें भले ही क्विनोआ, जौ और गेहूं जैसे हेल्दी ग्रेन्स का इस्तेमाल किया गया हो, मगर ये काफी ज्यादा प्रॉसेस्ड होते हैं, जिसके कारण इनके पोषक तत्व निकल जाते हैं। वहीं बहुत सारे होल-ग्रेन ब्रेड्स में 80% से ज्यादा हिस्सा मैदा होता है, जिसे खाना आपके लिए हेल्दी नहीं है।