फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज की समस्या में बेहद फायदेमंद है पिस्ता, ब्लड प्रेशर से लेकर ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल

Thu, 04 Jun 2020 01:22 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पिस्ता - फोटो : फाइल फोटो
कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर नट्स का सेवन हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मोटापा कम करने से लेकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में ये नट्स बहुत मदद करते हैं। ऐसे ही नट्स में से एक है पिस्ता। अपने स्वास्थ्य से भरे गुणों के कारण पिस्ता लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। डायबिटीज जैसी समस्याओं में पिस्ता के सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित हो जाता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से पिस्ता के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
डायबिटीज - फोटो : Pixabay
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में
ड्राईफ्रूट और नट्स पोषक तत्वों का एक पावरहाउस हैं और यह आपको एक नहीं कई फायदे पहुंचाते हैं। अगर आप डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं तो पिस्ता का सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पिस्ता एक लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स से भरपूर नट है। रोजाना निर्धारित मात्रा में पिस्ता के सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वी - फोटो : Pixabay
वजन घटाने के लिए
पिस्ता एक स्वास्थ्यवर्धक आहार है, जो प्रोटीन से भरपूर है। इसके नियमित सेवन से वजन घटाने के साथ स्वस्थ वजन बनाए रखने में भी मदद मिल सकती है। प्लांट बेस्ड प्रोटीन के लिए पिस्ता बहुत अच्छा स्रोत है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
आंखों के लिए फायदेमंद
पिस्ता में पाए जाने वाले ल्यूटिन और जॉक्सन्थिन नामक एंटी ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिक्ल्स से बचाने में मदद करते हैं। यह आपकी आंखों की रौशनी को बनाए रखने में भी मदद करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
हाई ब्लड प्रेशर - फोटो : Pixabay
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए
ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रित करने में पिस्ता मदद कर सकता है। इसके सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हडि्डयों की मजबूती के लिए
पिस्ता में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। ये सभी पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

नोट: यह खबर एक जानकारी मात्र है। अगर आपको सेहत से जुड़ी कोई समस्या है, तो विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें