फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट को बेहद पसंद है दही-चावल, फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Thu, 04 Jun 2020 08:15 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आलिया भट्ट फेवरेट डिश - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कोई स्टार अपनी फेवरेट डिश दही चावल बताए तो यह बात थोड़ा अजीब सा लगेगा लेकिन आलिया भटृट जल्दी से पचने वाली दही चावल पर ही फिदा हैं। वह दिन में जितनी बार चाहें उतनी बार इस डिश को खाना पसंद करती हैं। आलिया अपनी फिटनेस का खास ख्याल रख रहीं हैं। ऐसे में आलिया कहीं बाहर भी जाती है तो अपने साथ अपने रसोइया को लेकर जाती है। वैसे प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर दही चावल एक संपूर्ण आहार माना जाता है। आज हम आपको दही चावल से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताएंगे...
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में
दही में ठंडी तासीर के साथ प्रोबायॉटिक गुण मौजूद होते हैं। साथ ही चावल भी इसी तासीर से जुडा हुआ है, जो पेट में जलन जैसी कई समस्याओं को ठीक करता है। दही के बैक्टीरिया पाचन को सही रखने में मददगार होते हैं। इससे खाना जल्दी डाइजेस्ट हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बालों को देता है मजबूती
इन दिनों प्रोटीन की कमी से हेयरफॅाल की समस्या बढती जा रही है। ऐसी समस्या में दही-चावल का सेवन बहुत बढ़िया होगा। इस डिश में प्रोटीन की उचित मात्रा इस समस्या से राहत देती है।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इम्युनिटी बढाने के साथ रखे स्ट्रेस फ्री
एंटीऑक्सीडेंट दही और जल्दी पचने की क्षमता रखने वाला चावल शरीर में इम्युनिटी को तो बढाते ही हैं, साथ ही स्ट्रेस फ्री भी रखते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
स्किन को रखे बेदाग
अपनी स्किन की केयर को लेकर अक्सर लोग सीरियस नजर आते हैं। ऐसे में दही चावल उनकी स्किन को बेदाग बनाने में मदद कर सकता है। यह पेट की पाचन क्रिया को अच्छा बनता है, जिसका सीधा असर स्किन पर पडता है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हॉर्मोन बैलेंसिंग में कारगर
हार्मोंस के रिसाव पर शरीर में कोई क्रियाएं निर्भर करती हैं। वहीं इनका बैलेंस बिगडने पर हम कई समस्याओं का आगमन कर बैठते हैं। दही और चावल के तत्व हार्मोंस बैलेंसिंग में मदद करते है। इतना ही नहीं यह डिश टेम्प्रेचर मेंटेन करने का भी काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कैल्शियम की मात्रा दातों को दे मजबूती
दही और चावल दोनों में ही कैल्शियम भी भरपूर मिलता है, जो दातों के साथ हड्डियों, मसल्स को मजबूती देता है। इसके साथ ही चावल में फाइवर की कम मात्रा होती है, जिसकी वजह से इसे पचाना काफी आसान होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें