फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करेंगे ये 4 सुपरफूड, अर्थराइटिस की बीमारी रहेगी कोसो दूर

Sun, 17 May 2020 04:10 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाने पर इंसान अर्थराइटिस की चपेट में आ जाता है। अर्थराइटिस की समस्या हो जाने पर जोड़ों में सूजन आ जाती है, जिस कारण असहनीय दर्द होता है। इस दर्द का असर धीरे-धीरे सेहत पर भी दिखने लगता है। हमारे शरीर में यूरिक एसिड का निर्माण कमजोर मेटाबॉलिज्म के कारण होता है। यूरिक एसिड एक ऐसी समस्या है, जो समय के साथ-साथ बढ़ती है। यूरिक एसिड के बढ़ने से रक्त कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंचता है। हम अपने खानपान पर ध्यान देकर यूरिक एसिड को नियंत्रित कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यूरिक एसिड के बढ़ने पर क्या खाना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विटामिन डी से भरपूर भोजन
शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को नियंत्रित रखने के लिए सही आहार लेना बहुत जरूरी है। विटामिन डी से भरपूर आहार के सेवन से यूरिक एसिड नियंत्रित रहता है। दूध, दही, अंडा, मछली आदि विटामिन डी के मुख्य स्रोत हैं। इसके अलावा संतरा, चेरी, बेरी जैसे फलों कों अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फाइबर वाला आहार
फाइबर हमारी सेहत के लिए कई मायनों में अच्छा है। उच्च फाइबर वाले भोजन से आप बढ़े हुए यूरिक एसिड के लेवल को भी कंट्रोल कर सकते हैं। यह हमारे शरीर में यूरिक एसिड को सोखने का काम करता है। दाल, फ्लेक्सीड, ब्रोकली, सेब, नाशपाती आदि उच्च फाइबर वाले आहार हैं।

4 of 5
सेब का सिरका - फोटो : सोशल मीडिया
सेब का सिरका
सेब का सिरका बढ़े हुए यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में बहुत ही मददगार है। लेकिन इस बात का जरूर ध्यान रखें कि सेब के सिरके को हमेशा पानी के साथ लें। कभी भी केवल सिरके को उपयोग में न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
रामबाण नुस्खा
आप जितनी ज्यादा फैटी चीजें खाएंगे यूरिक एसिड के लिए उतना ही बुरा होगा। अगर आपका युरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो फैटी और शुगर से भरपूर खान-पान से खुद को दूर रखें। यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या होने पर एल्कोहोल का सेवन न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें