फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से बचाएंगे ये 5 फूड्स, इम्यूनिटी को करेंगे मजबूत

Tue, 17 Mar 2020 10:57 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कभी गर्मी तो कभी सर्दी मौसम में लगातार बदलाव जारी है। ऐसे में सर्दी-जुकाम और वायरल की समस्या होना भी आम बात है। साथ ही बदलते मौसम के कारण कोरोना वायरस को लेकर खौफ और ज्यादा बढ़ते जा रहा है। हालांकि इन बीमारियों के चपेट में कमजोर इम्यूनिटी के लोग जल्दी चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको 5 सुपरफूड्स के बारे में बताएंगे, जिनके सेवन से आप नेचुरल तरीके से इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
खट्टे फल
खट्टे फलों में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। विटामिन सी सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में बेहद मददगार है। व्हाइट ब्लड सेल्स यानी सफेद रक्त कोशिकाएं ही शरीर को सामान्य संक्रमणों और बीमारियों से बचाने का काम करती है। संतरे और अंगूर जैसे खट्टे फलों के सेवन से विटामिन सी प्राप्त किया जा सकता है और नेचुरली तरीके से इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
ब्रोकली
ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है, जिसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। ब्रोकली के सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर होती है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लहसुन
वैसे तो लहसुन अपने कई स्वास्थ्य गुणों से भरपूर है लेकिन इसके सेवन से फ्लू और इंफेक्शन की समस्या भी दूर होती है। लहसु के नियमित सेवन से आप अपने इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अदरक
खांसी, गले में खराश और सूजन जैसी समस्याओं में अक्सर अदरक का इस्तेमाल किया जाता है। इसके यौगिक वायरल जैसी समस्याओं से लड़ने में बेहद प्रभावी हैं। साथ ही अदरक के सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम और स्थिर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हल्दी
सदियों से हल्दी का उपयोग वायरल जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। हल्दी में पाए जाने वाला कर्क्यूमिन यौगिक इसे सर्दी-जुकाम जैसी समस्या से लड़ने के लिए प्रभावी बनाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें