फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौकी से बनने वाली 5 स्वादिष्ट और आसान फलाहारी डिश, व्रत में आएंगी खूब पसंद

Thu, 15 Oct 2026 11:02 AM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Navratri Special Vrat Recipes: नवरात्रि के नौ दिन उपवास के दौरान शरीर की ऊर्जा बनाए रखने के लिए पोषण की पूर्ति भी जरूरी है। ऐसे में आज हम आपके लिए लौकी से बनने वाली 5 स्वादिष्ट और आसान फलाहारी डिश लेकर आए हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
व्रत में लौकी से बनाएं फलाहारी डिश - फोटो : Adobe Stock
Navratri Fasting Bottle Gourd Easy Recipes: नवरात्रि के नौ दिनों में व्रत रखने वाले लोग फलाहार के जरिए अपनी डाइट का ध्यान रखते हैं। इन दिनों फल, दूध और व्रत में खाई जाने वाली कई तरह की डिशेज को भोजन में शामिल किया जाता है। हालांकि, लगातार नौ दिन फलाहारी भोजन करने वालों के लिए हर दिन कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में पौष्टिक गुणों से भरपूर लौकी एक अच्छा विकल्प है। इससे कई तरह की स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाली फलाहारी डिश तैयार की जा सकती हैं, जो व्रत के दौरान खाने में स्वादिष्ट होने के साथ डाइट में विविधता भी लाती हैं। आइए जानते हैं लौकी से बनने वाली 5 आसान फलाहारी डिशेज के बारे में, जिन्हें आप नवरात्रि के व्रत में ट्राई कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
लौकी की बर्फी - फोटो : Ai Generated
लौकी की बर्फी: सामान्य खोए की बर्फी तो आपने खाई ही होगी, लेकिन शरीर में पौष्टिकता की पूर्ति के साथ स्वाद के लिए लौकी की बर्फी नवरात्रि में ट्राई कर सकते हैं।

सामग्री: कद्दूकस की हुई लौकी, खोया, घी, चीनी, फुल क्रीम दूध, पिसी इलायची।
 
विधि: एक बर्तन में दूध लेकर उसे उबाल लें। अब उबलते हुए दूध में कद्दूकस की हुई लौकी को डालें। 10 से 15 मिनट मध्यम आंच पर पकने दें।फिर दूध और लौकी में चीनी मिलाकर चलाते रहें। जब लौकी में दूध सूख जाए और मिक्सचर गाढ़ा हो जाए तो उसमें खोया मिला लें। घी और पिसी हुई इलायची डालकर अच्छे से मिला लें।अब एक प्लेट में घी लगाकर लौकी वाले मिक्सचर को अच्छी तरह से फैला लें।ऊपर से पिस्ता और अन्य ड्राई फ्रूट से गार्निश करके फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। आपकी लौकी की बर्फी तैयार है। इसे ठंडा होने के बाद बर्फी के शेप में काटकर सर्व करें।
विज्ञापन

3 of 6
लौकी के चीले - फोटो : Ai Generated
लौकी के चीले: अगर व्रत में कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन हो, तो लौकी के चीले बेहतरीन विकल्प है।

सामग्री:  कद्दूकस की हुई लौकी, कुट्टू या सिंघाड़े का आटा, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा, सेंधा नमक और घी

विधि: कद्दूकस की हुई लौकी में कुट्टू या सिंघाड़े का आटा मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद गर्म तवे पर थोड़ा घी लगाकर घोल फैलाएं और चीले को दोनों तरफ से सुनहरा व कुरकुरा होने तक सेंक लें। तैयार लौकी के फलाहारी चीले को दही के साथ परोसें।

4 of 6
लौकी की खीर - फोटो : Ai Generated

मीठी लौकी की खीर:  मीठा खाने के शौकीनों के लिए लौकी की खीर एक स्वादिष्ट और पारंपरिक फलाहारी व्यंजन है।

सामग्री:  लौकी, दूध, चीनी या मिश्री, इलायची और कटे हुए बादाम-पिस्ता।
 

विधि: कद्दूकस की हुई लौकी को थोड़े घी में भूनें। फिर उसमें दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं। मिश्रण गाढ़ा होने पर मिश्री और इलायची मिलाएं। मेवों से सजाकर गर्म या ठंडा परोसें।

 

किचन टिप्स: आटा लंबे समय तक खराब न हो, इसके लिए क्या करें?

विज्ञापन

5 of 6
लौकी के कोफ्ते - फोटो : Adobe Stock

लौकी के कोफ्ते: नवरात्रि व्रत में लौकी से कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो ये नरम और स्वादिष्ट कोफ्ते जरूर आजमाएं। ये सब्जी व्रत के खाने को स्वादिष्ट और पौष्टिक बना सकती है। इसे आप कुट्टू या सिंघाड़े के आटे से बने चीले, रोटी या पूड़ी के साथ भी खा सकते हैं। 

सामग्री: कद्दूकस की हुई लौकी, सिंघाड़े या कुट्टू का आटा, हरी मिर्च, सेंधा नमक और घी।


विधि: कद्दूकस की हुई लौकी का अतिरिक्त पानी निचोड़ लें। अब इसमें कुट्टू या सिंघाड़े का आटा, बारीक कटी हरी मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण से छोटे-छोटे कोफ्ते बनाएं और उन्हें घी में हल्का सुनहरा होने तक तल लें। अगर आप कम घी में बनाना चाहते हैं, तो अप्पे पैन का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोफ्तों को धीमी आंच पर अच्छी तरह पकाएं और हरे धनिये से सजाकर व्रत में खाई जाने वाली कुट्टू की रोटी या दही के साथ परोसें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साबूदाना-लौकी की खिचड़ी - फोटो : Adobe Stock
साबूदाना-लौकी की खिचड़ी:  लौकी और साबूदाना की खिचड़ी व्रत के लिए एक बेहद हल्की, सेहतमंद और स्वादिष्ट रेसिपी है। 

सामग्री: लौकी, साबूदाना, मूंगफली, हरी मिर्च, घी, सेंधा नमक और नींबू।

विधि:  घी में हरी मिर्च और मूंगफली भूनें। फिर कद्दूकस की हुई लौकी डालकर पकाएं। भीगा हुआ साबूदाना और सेंधा नमक मिलाकर अच्छी तरह पकाएं। ऊपर से नींबू डालकर गर्मागर्म परोसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें