सर्दी के मौसम में इस तरह का खानपान रखना चाहिए जिससे शरीर को गर्मी मिले। ऐसा करने से न केवल सेहत सही रहती है बल्कि दिल के मरीजों को भी राहत मिलती है। सर्दी के मौसम में सूप, ड्राई फ्रूट्स और हरी सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। साथ ही अगर आपको मीठा पसंद है तो सर्दी में बहुत सारी मिठाईयां भी बना सकते हैं जो स्वादिष्ट भी होंगी और सेहतमंद भी। तो चलिए जानें ऐसी ही पांच मिठाईयां जिनको आप सर्दियों में बेझिझक खा सकते हैं।