फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में खाने का स्वाद बढ़ा देंगे ये मौसमी अचार, जानिए इसे बनाने की विधि

Tue, 17 Dec 2019 10:28 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
खाने के साथ साइड में सर्व की जाने वाली आचार एक ऐसी डिश है जो किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ा देती है। इसी वजह से भारत में आपको अचार के कई प्रकार देखने को मिलेंगे। किसी भी अचार को खास बनाता है उसमें पड़े हुए मसाले। अगर अचार को सही तरीके से तैयार किया जाए तो ये लम्बे समय तक चलता है। हमारे देश में सबसे लोकप्रिय अचार आम का अचार होता है। लेकिन कुछ मौसमी अचार भी होते हैं जो सिर्फ उसी मौसम में में मिलते हैं। जैसे कि अब सर्दियों का मौसम चल रहा है, इस मौसम में भी आप कई स्वादिष्ट अचार तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में तैयार होने वाली अचार की कुछ चुनिंदा रेसिपीज के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
गाजर का अचार

वैसे तो गाजर सालों भर बाजार में आसानी से मिल जाता है लेकिन खासकर सर्दियों में इसकी डिमांड बढ़ जाती है। गाजर के हलवे के साथ-साथ ठंडी के मौसम में गाजर के अचार का भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। इसे एक बार बना लेने के बाद आप कई हफ्तों तक स्टोर कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गाजर का अचार - फोटो : सोशल मीडिया
गाजर के अचार को सरसों का पाउडर, नमक, सरसों के तेल के साथ बनाया जाता है। इस अचार को बनाने के लिए सभी मिश्रण को एक साथ मिलाकर जार में भर लें। इस जार को एक हफ्ते के लिए धूप में रखें। ध्यान रहे, आपको जार को दिन में एक बार अच्छी तरह हिलाना है, जिससे तेल गाजर में मिक्स हो जाए।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अदरक का अचार

सर्दी के मौसम में अदरक का अचार भी काफी अच्छा लगता है। इसे सिर्फ चार सामग्री, नींबू, अदरक, नमक और सिरके से तैयार किया जाता है। अदरक को छिलने के बाद उसको काट लिया जाता है और उसमें सिरका और नींबू का रस डालकर छोड़ दिया जाता है। यह अचार हल्के गुलाबी रंग का दिखता है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आंवले का अचार

वैसे तो आंवले का स्वाद खट्टा और हल्का कसेला सा लगता है लेकिन, इसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आवंले को विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है। आप आंवले का सेवन का अचार के रूप में भी कर सकते हैं। आवंले का अचार थोड़ा खट्टा मीठा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आंवले का अचार - फोटो : सोशल मीडिया
आंवले का अचार बनाने के लिए आंवला को पानी में डालकर उबाल लें। करीब 15 मिनट के बाद जब आंवला का छिलका मुलायम लगने लगे, तो इसे छन्नी में निकालें। पानी निकाल लेने के बाद एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें सरसों, हींग और मिर्च पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिलाए। अब इसमें आंवला और नमक डालें। जब ये मिश्रण अच्छी तरह से मिल जाए और आंवला पर मसाला लग जाए, तो इसे आंच से उतार कर ठंडा करें। आपका अचार तैयार है इसे साफ जार में भर कर रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें