फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुटकियों में थकान और सुस्ती दूर करेंगे ये दस सुपरफूड, आजमा कर देखें

Fri, 13 May 2016 01:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : gettyimages
हर समय थके थके रहते हैं तो इन सुपरफूड्स को अपनाइए, फिर देखिए कैसे आपकी थकान चुटकियों में दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन

चुटकियों में थकान और सुस्ती दूर करेंगे ये दस सुपरफूड, आजमा कर देखें

2 of 11
- फोटो : gettyimages
जी हां, पढ़कर आश्चर्य होगा लेकिन सौंफ में पाए जाने वाले कैल्श्यम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम शरीर में थकान वाले हारमोन्स को खत्म कर डालते हैं। सौंफ को चबा चबा कर खाइए या सौंफ वाली चाय पी लीजिए, आप कुछ ही देर में तरोताजा महसूस करने लगेंगे।
विज्ञापन

चुटकियों में थकान और सुस्ती दूर करेंगे ये दस सुपरफूड, आजमा कर देखें

3 of 11
- फोटो : gettyimages
चॉकलेट यूं तो बिगड़ा मूड बनाती है लेकिन इसमें पाया जाने वाला कोको शरीर की मसल्स को रिलेक्स करके थकान दूर करता है। जब भी थकान लगे, चॉकलेट की कुछ बाइट को मुंह में डाल लीजिए।
 
चुटकियों में थकान और सुस्ती दूर करेंगे ये दस सुपरफूड, आजमा कर देखें

4 of 11
- फोटो : gettyimages
ओटमील खासकर मसालेदार दलिया खाने से भी थकावट दूर होती है। इसमें मौजूद काबोहाइड्रेट्स ग्लाइकोजन के रूप में आपके शरीर में जमा होगा और दिन भर आपके दिमाग को ऊर्जा देगा और और मसल्स को रिलेक्स करेगा।
विज्ञापन

चुटकियों में थकान और सुस्ती दूर करेंगे ये दस सुपरफूड, आजमा कर देखें

5 of 11
- फोटो : gettyimages
अदरक को या तो नमक के साथ पतले पतले पीस करके चबाकर खाएं, या इसकी चाय बनाकर पीएं। ये दोनों तरह से थकावट दूर करती है। अदरक में मौजूद एंटी ऑक्सिडेंट्स मसल्स को रिलेक्स करने के साथ साथ इन्यून सिस्टम मजबूत करते हैं।
विज्ञापन

चुटकियों में थकान और सुस्ती दूर करेंगे ये दस सुपरफूड, आजमा कर देखें

6 of 11
- फोटो : gettyimages
पपीते में मौजूद विटामिन बी6 और फालिक एसिड आपके शरीर में जमा थकावट को दूर कर देंगे। मांसपेशियों को आराम मिलेगा और नसों में दबाव कम होगा। अगर पपीते को सुबह सुबह खाएं तो सारा दिन स्फूर्ति से भरा रहेगा।
विज्ञापन

चुटकियों में थकान और सुस्ती दूर करेंगे ये दस सुपरफूड, आजमा कर देखें

7 of 11
- फोटो : gettyimages
अजवायन को गर्म पानी में उबाल कर इस पानी को चाय की तरह पिएं तो थकावट मिनटों में फुर्र हो जाएगी। सुबह शाम थोड़ी थोड़ी अजवायन को पानी के साथ लें, ये जोडों के दर्द को दूर करने के साथ साथ दिमागी नसों को भी आराम देगी।

चुटकियों में थकान और सुस्ती दूर करेंगे ये दस सुपरफूड, आजमा कर देखें

8 of 11
- फोटो : gettyimages
संतरा यूं भी स्फूर्तिदायक फल है। जब थकावट महसूस हो रही हो तो संतरा खाएं, या इसका ताजा जूस पिएं। इसमें मौजूद विटामिन बी 6 और फोलिक एसिड आपके शरीर से थकावट दूर कर देगा।

चुटकियों में थकान और सुस्ती दूर करेंगे ये दस सुपरफूड, आजमा कर देखें

9 of 11
- फोटो : gettyimages
थकावट के कारण उठा न जा रहा हो और एनर्जी लेवल गिर गया हो तो तुरंत दो तीन केले खा लें। केल में मौजूद पोटैशियम आपके शरीर में मौजूद शुगर को एनर्जी में बदल देगा। इससे आपको तुरंत एनर्जी मिलेगी और सुस्ती भाग जाएगी।
 
चुटकियों में थकान और सुस्ती दूर करेंगे ये दस सुपरफूड, आजमा कर देखें

10 of 11
- फोटो : gettyimages
सुस्ती के चलते आप काम नहीं कर पा रहे तो दही खा लीजिए। दही में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स थकान दूर करते हैं और आपको पर्याप्त एनर्जी देते हैं। बस इतना ध्यान दीजिए कि दही ज्यादा खट्टा न हो और वो मलाई वाले दूध से न बना हो।
विज्ञापन

चुटकियों में थकान और सुस्ती दूर करेंगे ये दस सुपरफूड, आजमा कर देखें

11 of 11
- फोटो : gettyimages
अखरोट में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड से थकान दूर होती है और इससे व्यग्रता और डिप्रेशन में भी राहत मिलती है। अगर आप एक्सरसाइज करने के बाद थक गए हैं तो अखरोट खाकर ये थकान दूर कीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें