फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Easy Snacks Ideas: 5 ऐसे स्नैक्स, जिन्हें 10 मिनट में तैयार किया जा सकता है...

Sat, 20 Sep 2025 11:55 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

10 Minute Easy Snacks Ideas: शनिवार-रविवार के दिन हर किसी को आलस आता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दस मिनट में तैयार किया जा सकता है। 
विज्ञापन
1 of 6
5 ऐसे स्नैक्स, जिन्हें 10 मिनट में तैयार किया जा सकता है - फोटो : Adobe stock
10 Minute Easy Snacks Ideas: शनिवार और रविवार का दिन होता है आराम का। इसी वजह से आलस की वजह से हम हेल्दी और स्वादिष्ट खाने की तैयारी में वक्त नहीं लगाना चाहते। ऐसे में कुछ आसान और जल्दी बनने वाली रेसिपी हमारे लिए वरदान साबित होती हैं। 

ये रेसिपी न केवल जल्दी बनती हैं बल्कि खाने में भी लाजवाब होती हैं। चाहे ब्रेकफास्ट हो, स्नैक्स या फिर लंच-डिनर, ये 10 मिनट में तैयार होने वाली रेसिपी आपको समय बचाने के साथ साथ स्वाद का भी पूरा मजा देंगी।

इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन और आसान रेसिपी बताएंगे जिन्हें आप जल्दी से बना सकते हैं और अपने वीकेंड को आरामदेह और स्वादिष्ट बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
चीला - फोटो : इंस्टाग्राम
चीला

कुछ हेल्दी बनाना चाहते हैं तो बेसन का चीला एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए आपको बेसन, हरी मिर्च, धनिया और मसालों के साथ बनाया जाता है। इसके लिए एक कटोरी में सभी चीजें मिक्स करके उससे नॉन स्टिक पेन पर चीला तैयार करें। इसे बनाने के बाद इसके बीच में आप पनीर की स्टफिंग भरकर इसे डोसा की तरह भी तैयार कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
स्प्राउट्स चाट - फोटो : Instagram
स्प्राउट्स चाट

हेल्दी स्नैक्स की बात कर रहे हैं तो स्प्राउट्स चाट भी एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए स्प्राउट्स को सब्जियों और चाट मसालों के साथ मिलाएं। चाहें तो आप स्प्राउट्स चाट को उबालकर भी तैयार कर सकते हैं। उबालने के बाद इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। अब इसे चाहें तो रोटी-पराठा या ब्रेड के साथ खाएं। 

 

4 of 6
पनीर सैंडविच - फोटो : Adobe stock
पनीर सैंडविच

कुछ अलग सा खाने का मन है तो ब्रेड स्लाइस में पनीर, हरी मिर्च, टमाटर और मसाले भरकर तवे पर सेक लें। इसे अगर आप ग्रिल करेंगे तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। सैंडविच को ग्रिल करने के बाद उसे हरी चटनी और कैचअप के साथ परोसें, ताकि इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
पापड़ी चाट - फोटो : instagram
पापड़ी चाट

ये स्नैक्स बनाना काफी आसान है। इसके लिए आप पापड़ी, उबले हुई आलू, दही, चटनी, और मसालों के साथ तैयार कर सकते हैं। ये तुरंत बनने वाला आसान और स्वादिष्ट स्नैक। खास बात ये है कि अगर आप पापड़ी नहीं है तो आप पिचके हुए गोलगप्पों को भी इसकी जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट लगता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भेलपुरी - फोटो : instagram
भेलपुरी

कुछ चटपटा सा खाने का मन है तो भेलपुरी से अच्छा विकल्प आपके पास कुछ हो नहीं सकता। इसके लिए आपको सिर्फ मुरमुरे में नमकीन, आलू, टमाटर, हरी धनिया, हरी मिर्च और अन्य मसाले डालकर मिक्स करें। आखिर में हरी चटनी और हरी धनिया मिक्स करके इसे तुरंत ही परोसें। तुरंत परोसने पर ये क्रिस्प्री रहेगी। थोड़ी देर भी रखने के बाद ये सील जाएगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें