फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Tiffin Ideas: स्कूल टिफिन में बच्चे को दें हर दिन नया स्वाद, झटपट बनाएं 10 टेस्टी और हेल्दी रेसिपीज

Thu, 30 Jul 2026 04:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Veg Lunch Box Recipes: स्कूल टिफिन के लिए सबसे अच्छी वेज रेसिपीज कौन-सी हैं? अगर आप बच्चों के स्कूल टिफिन में रोज कुछ नया, हेल्दी और स्वादिष्ट देना चाहते हैं, तो ये 10 वेज लंच बॉक्स आइडियाज़ बेहतरीन विकल्प हैं। 
विज्ञापन
1 of 11
बच्चों के टिफिन के लिए डिशेज - फोटो : Ai

Tiffin Lunch Ideas: हर सुबह लगभग हर माता-पिता के सामने एक ही सवाल होता है, आज बच्चों के टिफिन में क्या दें? अगर रोज वही पराठा, ब्रेड या साधारण सब्जी देखकर बच्चे टिफिन वापस ले आते हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए। बच्चों को ऐसा खाना पसंद आता है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ देखने में भी आकर्षक हो। रंग-बिरंगा, हेल्दी और मजेदार लंच बॉक्स उनके खाने का उत्साह कई गुना बढ़ा देता है।

आजकल पोषण विशेषज्ञ भी मानते हैं कि बच्चों के भोजन में अलग-अलग रंगों की सब्जियां, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट का संतुलन होना चाहिए। इससे उनकी ग्रोथ, इम्यूनिटी और एनर्जी बेहतर बनी रहती है। अच्छी बात यह है कि हेल्दी खाना हमेशा बोरिंग नहीं होता। थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और आसान रेसिपीज़ के साथ आप ऐसा टिफिन तैयार कर सकते हैं जिसे बच्चे खुशी-खुशी खत्म करें।

यहां 10 सुपर टेस्टी, पूरी तरह शाकाहारी स्कूल टिफिन आइडियाज बताएं जा रहे हैं, जिन्हें बनाना आसान है, समय कम लगता है और ये व्यस्त माता-पिता के लिए भी बिल्कुल उपयुक्त हैं। ये रेसिपीज़ न केवल स्वाद से भरपूर हैं बल्कि बच्चों को रोज़ नया स्वाद और बेहतर पोषण भी देंगी।

विज्ञापन

2 of 11
रंग बिरंगी इडली - फोटो : instagram

रेनबो वेज मिनी इडली

इडली हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी में शामिल है। इसे बनाना भी आसान है और ये बच्चों को पसंद भी आएगी। अगर आप चाहें तो रंग बिरंगी इडली बना सकते हैं, ताकि बच्चे जब अपना लंच बाॅक्स खोलें तो खुश हो जाएं। ये रेनबो वेज इडली में पोषण भी ज्यादा होगा। इसे सब्जियों को शामिल करके बनाया जाता है। हल्की, सुपाच्य और पौष्टिक रहती हैं। 

सामग्री

  • इडली बैटर
  • पालक
  • गाजर
  • चुकुंदर
  • मटर
  • मक्खन
  • हल्का मसाला

बनाने का तरीका

स्टेप 1- अलग-अलग रंग की इडली बनाने के लिए सब्जियों को उबालकर या हल्का भूनकर पीस लें।
स्टेप 2 - वहीं इडली का बैटर भी तैयार कर लें।
स्टेप 3- ये तैयारी आप एक दिन पहले रात में ही कर सकते हैं।
स्टेप 4- बच्चे का लंच तैयार करने के लिए बस बैटर में अलग-अलग सब्जियां मिलाकर कलर लाएं।
स्टेप 5- जैसे पालक से हरा रंग, गाजर से नारंगी और चुकुंदर से लाल रंग की इडली का बैटर बनाएं।
स्टेप 6 - अब इसे स्टीम कर लें। 
स्टेप 7- आपकी रंग बिरंगी हेल्दी और स्वादिष्ट इडली तैयार है।
स्टेप 8- मूंगफली या नारियल की चटनी या केचअप के साथ लंच बाॅक्स पैक करें।

दूसरी रेसिपी 

रेनबो इडली को आप दूसरी तरह से भी बना सकते हैं।

स्टेप 1- गाजर, मटर, शिमला मिर्च को हल्का भून लें।
स्टेप 2- पहले से तैयार मिनी इडला को डालकर टाॅस करें।
स्टेप 3- ऊपर से थोड़ा बटर डालें। 
स्टेप 4- पैरी-पैरी मसाला मिलाकर टिफिन में रखें।

विज्ञापन

3 of 11
बच्चों के टिफिन के लिए डिशेज - फोटो : Ai

पनीर काॅर्न पाॅकेट्स

ये प्रोटीन से भरपूर डिश है। खाने में ये बाहर से क्रिस्पी और अंदर से साॅफ्ट होता है। इसके सेवन से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और बच्चों को ऐसी डिश जरूर पसंद आती है। 


सामग्री

  • ब्रेड
  • पनीर, कद्दूकस किया हुआ
  • स्वीट कॉर्न, उबला हुआ
  • चीज़
  • काली मिर्च
  • नमक


बनाने का तरीका


स्टेप 1- पनीर, स्वीट काॅर्न, चीज और मसाले अच्छे से मिलाकर भरावन तैयार करें। 
स्टेप 2- अब ब्रेड पर बेलन मारकर पतला और चपटा बेल लें।
स्टेप 3- फिर ब्रेड के बीच फिलिंग रखकर मोड़े और किनारे पर मैदा का खोल लगाकर पाॅकेट बना दें।
स्टेप 4- इसे तवे पर सुनहरा सेंक लें। एयरफ्रायर पर भी बेक कर सकते हैं।
स्टेप 5- डीप फ्राई भी किया जा सकता है।

4 of 11
बच्चों के टिफिन के लिए डिशेज - फोटो : Ai

सूजी पिज्जा बाइट्स

बच्चों को पिज्जा पसंद होता है, लेकिन आप घर पर मैदे की जगह सूजी का हेल्दी पिज्जा बना सकते हैं। ये कम तेल में तैयार हो जाता है और स्वाद अच्छा है। 

सामग्री

  • सूजी 
  • शिमला मिर्च
  • प्याज
  • टमाटर
  • स्वीट काॅर्न
  • चीज


बनाने का तरीका 

स्टेप 1- सूजी का बैटर तैयार करें।
स्टेप 2- इसमें सब्जियां मिलाएं।
स्टेप 3- छोटे-छोटे बाइट्स बनाकर सेंक लें।
स्टेप 4- ऊपर से चीज़ को कद्दूकस करके डालें।

विज्ञापन

5 of 11
बच्चों के टिफिन के लिए डिशेज - फोटो : Ai

वेज पास्ता टिफिन कप

अधिकतर बच्चों को पास्ता पसंद होता है और इससे बनने वाली ये टिफिन बाॅक्स रेसिपी भी उन्हें जरूर पसंद आएगी। ये सब्जियों से भरपूर होती है। साथ ही देखने में भी बेहद आकर्षक लगती है। ऐसा लंच पाकर बच्चा पूरा टिफिन बाॅक्स खाली कर देगा।

सामग्री

  • व्हीट पास्ता
  • गाजर
  • मटर
  • शिमला मिर्च
  • स्वीट काॅर्न
  • ऑरिगेनो
  • चिली फ्लैक्स
  • नमक


बनाने का तरीका

स्टेप 1- इसे बनाने के लिए व्हीट पास्ता उबालें।
स्टेप 2- इसमें रंग-बिरंगी सब्जियां मिलाएं।
स्टेप 3- ऊपर से चीज़ डालकर छोटे कप्स में सेट करें।

विज्ञापन

6 of 11
चुकंदर परांठा रोल - फोटो : AI

चुकंदर पराठा रोल

ये डिश आयरन से भरपूर है। इसका खूबसूरत गुलाबी रंग बच्चों को पसंद आता है और खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है।

सामग्री 

  • चुकंदर
  • गेहूं का आटा
  • पनीर या सब्जियां जैसे प्याज, मटर, गाजर
  • नमक
  • घी या बटर


कैसे बनाएं?

स्टेप 1- चुकंदर का छिलका उतारकर पीस लें।
स्टेप 2- अब इसे आटे में मिलाकर गूंथ लें।
स्टेप 3- इस गुलाबी आटे की रोटियां बेल लें।
स्टेप 4- इसे पराठे की तरह सेंक लें।
स्टेप 5- इसे हुए पराठें में पनीर या हल्की फ्राई सब्जियों को डालकर रोल बनाएं।
 

विज्ञापन

7 of 11
बच्चों के टिफिन के लिए डिशेज - फोटो : Ai

चीजी वेट पिनवील सैंडविच

ये बिना ज्यादा मेहनत के तैयार किया जा सकता है। इसका पार्टी जैसा लुक होता है और बच्चों को काफी आकर्षित करता है। 

सामग्री 
 

  • ब्रेड
  • चीज
  • सब्जियां (टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च, प्याज)

 

बनाने की विधि

स्टेप 1- सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को बेलें।
स्टेप 2- अब इसमें चीज और सब्जियां फैलाएं।
स्टेप 3- ब्रेड स्लाइस को रोल करें।
स्टेप 4- छोटे-छोटे पिनव्हील काटें।

 

8 of 11
बच्चों के टिफिन के लिए डिशेज - फोटो : Ai

स्वीट पोटेटो टिक्की बाइट्स 

ये रिफाइंड स्नैक्स का हेल्दी विकल्प है। बच्चों को मीठा स्वाद पसंद आता है। इसलिए इसे भी टिफिन में पैक कर सकते हैं।


बनाने का तरीका

स्टेप 1- शकरकंद को उबाल लें।
स्टेप 2- अब इसमें नमक और अपनी पसंद के मसाले मिलाएं, जैसे आमचूर पाउडर, चिली फ्लैक्स या काली मिर्च पाउडर, भुना पिसा जीरा। 
स्टेप 3- अब इस मिश्रण की टिक्की बना लें।
स्टेप 4- इन्हें पैन में हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें।

9 of 11
बच्चों के टिफिन के लिए डिशेज - फोटो : Ai

मिनी वेट पैनकेक

यह सूजी या बेसन से तैयार किया जाता है। स्वाद के साथ ही फाइबर और विटामिन भरपूर होता है। 
 

बनाने का तरीका

स्टेप 1- बेसन या सूजी में हल्का नमक और चीनी मिलाकर बैटर तैयार करें।
स्टेप 2- इसमें बारीक कटी सब्जियां डालें।
स्टेप 3- तवे पर बैटर को फैलाकर सेंक लें।
 स्टेप 4- मिनी पैनकेक बनाकर दही के साथ दें।

10 of 11
बच्चों के टिफिन के लिए डिशेज - फोटो : Ai

पालक चीज अप्पे

ये डिश काफी हेल्दी है, इसमें पालक होता है जो कि आयरन का स्त्रोत है। चीज में कैल्शियम होता है, साथ ही कम तेल में तैयार किया जाता है। 
 

बनाने की विधि

  • सूजी या चावल के आटे से इडली का बैटर तैयार करें।
  • बैटर बनाने के लिए सूजी में पानी, नमक और ईनो मिला लें।
  • अब पालक को पीस कर इसमें मिलाएं।
  • बैटर में चीज भी मिलाएं।
  • अप्पे पैन में पकाएं।
विज्ञापन

11 of 11
नारियल गाजर राइज - फोटो : Ai

नारियल गाजर राइज

बच्चों के टिफिन के लिए इस तरह की डिश हल्की और स्वादिष्ट होती है। नारियल की खुशबू स्वाद को अधिक बढ़ाती है, साथ ही गाजर में विटामिन ए होता है तो पोषण भी देता है। 

सामग्री 

  • पके हुए चावल
  • नारियल कद्दूकस किया हुआ
  • बारिक कटा गाजर
  • नमक
  • हल्का मसाला
     

कैसे बनाएं?

स्टेप 1- पके हुए चावल लें।
स्टेप 2- हल्का घी डालकर नारियल और गाजर भूनें।
स्टेप 3- इसमें चावल मिलाकर नमक और हल्का मसाला डालें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें