फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद्दाश्त तेज करता है इस फूल का तेल, आजमाकर देखें

Fri, 05 May 2017 12:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
गुलमेहंदी
अगर आप भी अपने बच्चों की चीजें भूलने की आदत से परेशान है तो ये तेल आपकी परेशानी दूर कर सकता है। स्कूलों में बढ़ता सीलेब्स और कठिन प्रतियोगिता के दौर में हर माता- पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा किसी से भी पीछे ना रह जाए। जिसकी वजह से बच्चों पर इतना प्रेशर आ जाता है कि वो अक्सर कई महत्वपूर्ण चीजें भूल जाते हैं।

लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में पता चला है कि बच्चों की स्मरण क्षमता बढ़ाने में गुलमेहंदी की सुगंध काफी असरदार है। ब्रिटेन के नार्थम्बरिया विश्वविद्यालय के मार्क मास के अनुसार खराब कामकाजी याददाश्त खराब शैक्षिक प्रदर्शन से जुड़ी हुई होती है। लेकिन अब इस फूल की सुगंध से ही इसमें सुधार किया जा सकता है।  

ये भी पढ़े-  क्या आप जानते हैं सनस्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल आपकी हड्डियों को कमजोर बना सकता है
 
विज्ञापन

2 of 5
गुलमेहंदी
शोध में 10 से 11 साल के बच्चों पर अध्ययन किया गया। इसमें से कई बच्चों को गुलमेहंदी की सुंगध वाले कमरे में बिठाया गया। जबकि कई बच्चों को बिना सुंगध वाले कमरे में 10 मिनट के लिए रखा गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
गुलमेहंदी
इसके बाद दोनों तरह के बच्चों की उनकी कक्षा के आधार पर परीक्षा ली गई। साथ ही उन्हें कई तरह के मानसिक कार्य भी दिए गए।
 

4 of 5
गुलमेहंदी
गुलमेहंदी के इस शोध में पाया गया कि बिना सुगंध वाले कमरे की अपेक्षा में सुगंध वाले कमरे में रहने वाले बच्चों ने परीक्षा में ज्यादा अंक प्राप्त किए है। गौरतलब हैं कि 'ब्रिटिश साइकोलॉजिकल सोसाइटी एनुअल कांफ्रेंस' ने इस शोध को किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुलमेहंदी
दरअसल गुलमेहंदी के तेल को लोग अक्सर याददाश्त बढ़ाने के साथ-साथ अपच, पेट फूलने, पेट में ऐंठन, कब्ज या सूजन में आराम पाने के लिए भी करते है। साथ ही यह अपच के लक्षणों को दूर करने और भूख बढ़ाने में भी कारगर होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें