फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी घटाना है वजन तो दिन के इस समय पीएं पानी

Thu, 04 May 2017 04:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
रात में सोने के पहले पानी पीए
अगर आप हर समय थका हुआ महसूस करते हैं या फिर अपने मोटापे को लेकर परेशान हो रहे हैं। तो खूब पानी पीजिए। जी हां लेकिन ये पानी जागते समय नहीं बल्कि सोने से पहले पीएं।

सोने से पहले सही मात्रा में पानी पीने से शरीर में विटामिन्‍स और मिनरल्‍स दोंनो ही बैलेंस रहते हैं। साथ ही आपकी बॉडी के हार्मोन और एनर्जी लेवल भी बैलेंस रहेंगे। इतना ही नहीं अगर आपको मासपेशियों और जोड़ों के दर्द में भी राहत चाहिए तो भी पानी को ही अपना दोस्त बनाइए।

आइए जानते है पानी के ऐसे ही कुछ गजब के फायदों के बारे में।     

ये भी पढ़े-  सांस की बदबू से हैं परेशान तो मिलिए घर के इस डॉक्टर से
विज्ञापन

2 of 5
रात में सोने के पहले पानी पीए
आपको रखें एक्टिव
 
अगर आप पूरे दिन बगैर थके काम करना चाहते हैं तो आपको रात में सोते टाइम पानी जरूर पीना चाहिए। दिन के समय शरीर के एक्‍टिव रहने की वजह से पानी का लॉस होता रहता है इसलिए रात को सोने से पहले खोये हए तरल पदार्थों को वापस लाने के लिए रात को पानी पीना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
रात में सोने के पहले पानी पीए
चर्बी घटाए

पानी, शरीर की कैलोरीज को प्राकृतिक रूप से कम करने में मदद करता है। बता दें कि पानी उस सभी लोगों के लिए वरदान है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं। ये आपके शरीर से ज्‍यादा मात्रा में कैलोरीज बर्न करके आपको पतला होने में मदद करता है। हालांकि इसके विपरीत अगर आप ठंडा पानी पीते है तो आपकी बॉडी को कैलोरीज बर्न करने में कठिनाई होती है इसलिए जहां तक हो सके सादा पानी पीएं। 

4 of 5
रात में सोने के पहले पानी पीए
अच्‍छी नींद
 
सही मात्रा में सोने से पहले पानी पीने से हार्मोन और एनर्जी लेवल के बैलेंस रहने के अलावा मासपेशियों और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। जो लोग सिर दर्द की शिकायत करते रहते है। उनके लिए भी पानी पीना बेहद सहायक है। सोने से पहले पानी पीने से आपके शरीर की थकान मिटती है और नींद भी अच्‍छी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रात में सोने के पहले पानी पीए
तनाव घटाए

रात को जो लोग सोने से पहले पानी पीते हैं उनको नींद काफी अच्‍छी आती है और उन्हें तनाव की शिकायत भी कम रहती है। ये आपके स्ट्रेस लेवल को कम करके आपको अच्छी नींद देता हैं। बता दें कि आयुर्वेद के अनुसार यदि हम रात को सोने से पहले पानी का सेवन करते हैं तो इससे हमारे शरीर के अंदर नई कोशिकाओं का निमार्ण होता है जो हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ हमारे इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रोंग बनता हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें