फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल की बीमारी समेत मोटापे को कम करेगी स्वादिष्ट दाल मखनी, जानिए और भी फायदे

Fri, 06 Mar 2020 09:12 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
अरहर, मुंग और चना जैसे अन्य दालों की तरह ही उड़द का दाल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। उड़द को टर्टल बीन्स और ब्लैक होल बीन्स के नाम से भी जाना जाता है। इसमें कई विटमिन्स, प्रोटीन और मिनरल्स पाए जाते हैं। उड़द के दाल से ही एक ऐसी डिश तैयार होती है, जो काफी लोकप्रिय है। जी हां, आप सही समझ रहे हैं हम बात कर रहे हैं दाल मखनी की। जीरा राइस के साथ क्रीमी दाल मखनी खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ दाल मखनी सेहत के लिए बहुत लाभदायक भी है क्योंकि यह उड़द दाल से तैयार होती है। आइए जानते हैं उड़द दाल के फायदों के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए
हड्डियों को मजबूत बनाने में उड़द बेहद कारगर है। इसमें आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैग्नीज, कॉपर और जिंक जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस हमारी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं वहीं जिंग हमारी हड्डियों का स्ट्रक्चर मेंटेन करने का काम करता है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हमारे शरीर का 99 प्रतिशत कैल्शियम, 60 प्रतिशत मैग्नीशियम और 80 प्रतिशत फॉस्फोरस हमारी हड्डियों में जमा होता है। हड्डियां पूरे शरीर का भार उठा सकें और मजबूत बनी रहें, इसके लिए इन सभी तत्वों की सप्लाई बॉडी में होते रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए सबसे आसान तरीका है कि आप उदड़ सहित अन्य दालों का भी सेवन करें। दालमखनी अक्सर खाएं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
कई अलग-अलग स्टडीज में यह बात साबित हो चुकी है कि टाइप-1 डायबिटीज वाले लोग जो हाई फाइबर डाइट लेते हैं, उनमें ब्लड ग्लूकोज लेवल कम होता है। जबकि जो लोग डायबिटीज टाइप-2 से ग्रसित होते हैं और हाई फाइबर डाइट लेते हैं, उनमें ब्लड शुगर, लिपिड और इंसूलिन लेवल बेहतर हो सकता है। और उड़द में फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो ब्लैक होल बीन्स यानी उड़द खाने से कॉलेस्ट्रॉल लेवल कम रहता है। क्योंकि उड़द में विटमिन बी-6, फोलेट, पोटैशियम और फाइबर होते हैं, जो सभी हर्ट को हेल्दी रखने के काम करते हैं और ब्लड में कॉलेस्ट्रॉल का स्तर घटाते हैं। इससे दिल की बीमारियां होने का खतरा कई गुना घट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उड़द
ब्लैक होल बीन्स यानी उड़द में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक कटोरी उड़द में करीब 7.5 ग्राम फाइबर होता है। इसी खूबी के कारण यह कब्ज की समस्या को पेट से दूर रखता है। साथ ही पाचन तंत्र को दुरुस्त करने का काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें