फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हममें से कुछ लोग बेहद तीखा खाना क्यों पसंद करते हैं?

Thu, 05 Mar 2020 11:25 AM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 8
Street Food - फोटो : Pixa
भारत के खानपान के बारे में मशहूर है कि ये चटख, तीखा और मिर्च-मसाले से भरपूर होता है। दुनिया में कई और ऐसे देश हैं जहां पर मसालों की मदद से खाने को चटखारेदार बनाया जाता है। मेक्सिकन, चाइनीज और इथियोपियाई व्यंजन अपने तीखेपन के लिए मशहूर हैं। दुनिया के तमाम देशों में तुर्श खाने के शैदाई मिलते हैं। वो ऐसा खाना पसंद करते हैं जो मुंह में आग लगा दे।

समय बिताने के तमाम नुस्खों में एक मशहूर नुस्खा दुनिया की सबसे तीखी मिर्चों के बारे में चर्चा करना भी है। लोग ऐसे ही व्यंजनों के बारे में बात करते हैं। किसी को आंध्र प्रदेश का रसम बेहद तीखा लगता है, तो किसी को पंजाबी छोले। किसी को भूत झोलकिया दुनिया की सबसे तीखी मिर्च लगती है, तो किसी को मेक्सिकन चिली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
junk food
सबसे तीखा व्यंजन
ठीक यही बात व्यंजन के बारे में कही जाती है। एक भारतीय रेस्टोरेंट में चश्मे पहनकर डिश बनाई जाती है। इसका नाम है विडोवर फॉल। तीखापन नापने के पैमाने स्कोविल स्केल में ये डिश एक लाख की रेटिंग पर आती है। इसके मुकाबले कुछ लोग कोरिया की सुसाइड बरीटो को सबसे तीखा व्यंजन मानते हैं।

पश्चिमी देशों में विंडालू से लेकर भूतिया मिर्च और चीन के सिचुआन प्रांत में बनने वाले मिर्च से भरे मांसाहारी सालन दुनिया भर में चर्चा का विषय हैं। इन किस्सों को जानकर कभी आपके मन में ये ख्याल नहीं आता कि आखिर कुछ व्यंजन तीखेपन की रेस में क्यों दौड़ते हैं क्योंकि कुछ डिश तो ऐसी होती हैं, जो बिना तीखी लगे भी बेहद स्वादिष्ट बनती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
methi paneer
मसालेदार खाना
ये सवाल कई सालों से मानवविज्ञानियों और खान-पान के इतिहासकारों को परेशान किए हुए है। यूं तो आम तौर पर गर्म आबो-हवा वाले देशों में लोगों का खान-पान तीखा और मसालेदार होता है। इसकी वजह शायद ये होती है कि मिर्च-मसालों में बीमारियों से लड़ने की ताकत होती है।

एक सर्वे से पता चला है कि जैसे-जैसे धरती का तापमान बढ़ रहा है, दुनिया के कई हिस्सों में लोग तीखा और मसालेदार खाना पसंद करने लगे हैं। पहले ऐसा नहीं था। गर्म तापमान वाली जगहों पर मिर्च-मसालों की मदद से खाने को देर तक ख़राब होने से बचाया जाता था। आज तो खैर हर चीज को फ्रिज में डालकर लंबे वक्त तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

4 of 8
PANI PURI
तीखा-मसालेदार खाना खाने की एक वजह ये भी हो सकती है कि इससे लोगों को पसीना आता है। ये पसीना हमें गर्म मौसम में ठंडा रखने में मददगार होता है। लेकिन जिन इलाकों में हवा में गर्मी के साथ नमी भी रहती है, वहां ये नुस्खा बेअसर ही रहता है क्योंकि शरीर से निकलने वाला पसीना हवा से सूखेगा नहीं और हमें ठंडा महसूस नहीं होगा। एक रिसर्च से पता चला है कि वर्जिश के बाद जो लोग गर्म पानी पीते हैं, उनके शरीर का तापमान ठंडा पानी पीने वालों के मुकाबले ज्यादा जल्दी से गिरता है।
विज्ञापन

5 of 8
pepper
काली मिर्च से मशहूर था भारत
वैसे, मिर्च भारत जैसे गर्म देशों की उपज नहीं है। पहले ये सिर्फ अमेरीकी महाद्वीप में मिलती थी। लेकिन यूरोपीय लोगों के साथ ये 15वीं-16वीं सदी में पूरी दुनिया में फैल गई। इससे पहले अदरख, काली मिर्च और दालचीनी जैसे तीखे मसाले पूर्वी देशों से यूरोप तक पहुंचे थे। भारत तो काली मिर्च की वजह से ही यूरोपीय देशों में मशहूर था।

मसालेदार खाना कोई हालिया उपज नहीं। 18वीं सदी में छपी एक ब्रिटिश कुक बुक में भी जावित्री, जायफल और लौंग के इस्तेमाल का जिक्र है। हालांकि बाद में ब्रिटेन में इन मसालों का प्रयोग बहुत कम हो गया था।
विज्ञापन

6 of 8
black pepper
जानकार मानते हैं कि यूरोपीय देशों में 17वीं सदी के आते-आते मसालों के दाम बहुत गिर गए थे। आसानी से मुहैया होने की वजह से हर कोई खाने में मसालों का इस्तेमाल करने लगा था। इसीलिए रईसों ने मसालों के इस्तेमाल से मुंह फेर लिया। एक साथ ढेर सारे मसालों वाला खाना खाना यूरोप के अमीरों के बीच असभ्यता की निशानी बन गया। इसी वजह से यूरोपीय देशों में मसालेदार खान-पान कम हो गया। अमीर लोग एक या दो मसाले वाले व्यंजनों पर जोर देने लगे।
विज्ञापन

7 of 8
lal mirch
मिर्च के बगैर खाना बेस्वाद
असल में किसी भी जीव की तरह पहले हम चखकर ये देखते हैं कि कोई चीज खाने लायक है या नहीं। जब हमारी ज़ुबान को ये पता हो जाता है कि किसी चीज को खाना खतरनाक नहीं है, तो हम उसके आदी होने लगते हैं। बहुत से लोगों को मिर्च का तीखापन लुभाता है। मिर्च के बगैर खाना उन्हें बेस्वाद लगता है।

आज मिर्च-मसालों वाला खाना पश्चिमी देशों में भी ख़ूब लोकप्रिय हो रहा है। शायद इसका ताल्लुक स्वाद से ज्यादा मौज-मस्ती से है। मिर्च खाने की वजह से हमारी ज़ुबान पर आग-सी लग जाती है। हमें पसीना आने लगता है। कई बार लोगों को उल्टी भी आने लगती है।
विज्ञापन

8 of 8
PANI PURI
बहुत से लोगों को इसमें मजा आता है। तुर्शी का वो लुत्फ उठाते हैं। वो ये दावा कर सकते हैं कि वो तीखी से तीखी मिर्च बर्दाश्त कर सकते हैं। यानी आज तीखे, मसालेदार खाने को पसंद करने के पीछे कोई वैज्ञानिक वजह नहीं। हम ये सोचकर तीखा नहीं खाते कि मसालों में कीटाणुओं से लड़ने की ताक़त भी होती है।

आज तो होड़ इस बात की लगती है कि कौन सबसे ज्यादा तीखे गोलगप्पे खा सकता है। तो, क्या आप भी तीखी रेस में शामिल होने को तैयार हैं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें