फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिनर में सलाद नहीं बल्कि दाल-चावल खाने से कम हो जाएगा वजन, जानिए असरदार डाइट चार्ट के बारे में

Thu, 11 Jun 2020 01:18 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पेट की चर्बी, बढ़ते वजन और डबल चिन जैसी समस्याओं से केवल देश ही नहीं बल्कि विश्व की अधिकांश आबादी परेशान है। इस समस्या के लिए खराब लाइफस्टाइल के साथ जेनेटिक कारण भी जिम्मेदार हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी के वजह से लोगों को अपने सेहत पर बिल्कुल ध्यान नहीं रहता है। ऐसे में बिगड़ती जीवनशैली की वजह से मोटापा, डायबिटीज, अस्थमा और बीपी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। कई लोग बढ़ते वजन से छुटकारा पाने के लिए डाइटीशियन से डाइट चार्ट बनवाते हैं और जिम में भारी भरकम एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन आज हम आपको वजन कम करने के लिए कुछ ऐसे सिंपल ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको डिनर में सलाद नहीं बल्कि टेस्टी फूड दाल-चावल खाना है। आइए जानते हैं दाल-चावल खाने से होने वाले फायदों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
दाल-चावल - फोटो : फाइल फोटो
दाल-चावल के सेवन से होने वाले फायदे
कई लोगों को यह लगता है कि खाना छोड़ने या हल्का-फुल्का खाने से वजन कम हो जाएगा। लेकिन यह गलतफहमी के अलावा कुछ भी नहीं है। बढ़ते वजन की समस्या होने पर हमारे शरीर को ऐसे फूड्स की जरूरत होती है, जिनमें फैट की मात्रा न के बराबर बल्कि अन्य पोषक तत्व मौजूद हो। ऐसे में दाल-चावल का सेवन बहुत फायदेमंद है। चावल में भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है तो वहीं दाल प्रोटीन, विटामिन्स और फाइबर से भरपूर होती है। रोटी की अपेक्षा इसे पचाना भी आसान होता है। आप थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दिन में 3 से 4 बार दाल-चावल का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वजन कम करने के लिए असरदार डाइट चार्ट
  • ब्रेकफास्ट करने से शरीर के साथ दिमाग भी स्वस्थ रहता है। वजन घटाने के लिए नाश्ता छोड़ना गलत हो सकता है। हमें दिनभर के काम के लिए एनर्जी नाश्ते से ही मिलती है।
  • दोपहर के खाने में दाल, हरी सब्जी, रोटी, ताजा दही या छाछ और चावल लेना चाहिए। संतुलित भोजन करना सेहत के लिए बहुत जरूरी है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
  • हमारा रात का खाना हल्का और जल्दी पचने योग्य होना चाहिए। रात में जल्दी डिनर करने की आदत डालिए, सोने से करीब दो घंटा पहले लंच करने से खाना अच्छे से पच जाता है, जिसके कारण वजन कम करने में सहायता मिलती है।
  • सुबह और रात के खाने बीच भूख लगने पर हेल्दी स्नैक्स लेना चाहिए। चीवड़ा, पोहा, ढोकला, सलाद, स्प्राउट्स, फल या सलाद आदि अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
  • मौसम के अनुसार फल सब्जियों का सेवन करना चाहिए। जूस पीने से अच्छा है कि साबुत ताजा फल खायें। हरी सब्जियां जैसे- पालक, गोभी, लौकी, आदि को डाइट में शामिल करने से वजन कम होता है।
  • वजन घटाने के लिए फैट बढ़ाने वाली चीजों से बचना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें